18 साल में ब्रह्माण्ड सुंदरी तो 24 में मां बनीं Sushmita Sen… क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड सितारों के साथ रहे रिलेशनशिप के चर्चे

Follow on Google News
18 साल में ब्रह्माण्ड सुंदरी तो 24 में मां बनीं Sushmita Sen… क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड सितारों के साथ रहे रिलेशनशिप के चर्चे
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस की चाहे प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल लाइफ वे दोनों को लेकर हमेशा ही चर्चा में रही हैं। आज भी अभिनेत्री अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस ब्रह्माण्ड सुन्दरी रह चुकी हैं। अपने रिलेशनशिप्स को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहीं सुष्मिता का नाम कभी क्रिकेट की दुनिया से जुड़े लोगों के साथ जुड़ा तो बॉलीवुड के सितारों के साथ। फिर भी एक्ट्रेस आज तक सिंगल ही हैं। एक्ट्रेस की दो बेटियां भी हैं।

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर बॉलीवुड में किया डेब्यू

सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था, उस समय वे केवल 18 साल की थीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे। साल 1996 में सुष्मिता सेन ने फिल्म 'दस्तक' से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। उसके बाद सुष्मिता सेन ने पूरे करियर में तरह-तरह के रोल निभाए जो लोगों के दिलों में बस गए।

बिना शादी किए बनीं दो बेटियों की मां

सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। महज 24 साल की उम्र में वे मां बन गईं थीं। उन्होंने बेटी रेने को अडॉप्ट किया था और फिर साल 2010 में उन्होंने अलीसा को अडॉप्ट किया। इस तरह सुष्मिता बिना शादी किए मां बन गईं थीं। उस समय में ये काफी हिम्मत भरा फैसला था, क्योंकि तब वो बॉलीवुड में खुद को एस्टेब्लिश करने में लगी हुई थीं। इसी कारण से रेने को अडॉप्ट करना उनके लिए बहुत बड़ा फैसला था।

48 की उम्र में भी करती हैं लोगों के दिलों पर राज

एक्ट्रेस 48 की उम्र में भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता आज भी अपनी फिटनेस और अदाओं से कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। उनकी खूबसूरती के आज भी लोग दिवाने हैं।

इन लोगों के साथ जुड़ा नाम

विक्रम भट्ट

मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता का नाम सबसे पहले फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा। दोनों की मुलाकात 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ की शूटिंग के दौरान हुई और फिर नजदीकियां बढ़ने लगीं। लेकिन विक्रम शादीशुदा थे और ऐसे में यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। कहा जाता है कि, इसी वजह से विक्रम का उनकी पत्नी से तलाक भी हो गया था।

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा भी कभी सुष्मिता के साथ अपने अफेयर के चलते सुर्खियों में रहे। दोनों की नजदीकियां ‘कर्मा और होली’ के दौरान बढ़ीं। करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए। दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता था।

बंटी सचदेव

सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव के साथ भी सुष्मिता का नाम जुड़ चुका है और दोनों को कई बार पब्लिकली देखा भी गया।

वसीम अकरम

सुष्मिता और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के अफेयर की खबरें भी काफी सुर्खियों में रहीं। कहा तो ये भी गया था कि, दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करने लगे थे की शादी करने वाले थे। लेकिन सुष्मिता ने इन खबरों का खंडन कर दिया था।

मुदस्सर अजीज

फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ की शूटिंग के दौरान सुष्मिता की नजदीकियां डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के साथ बढ़ने लगी थीं। कहा जाता है कि, सुष्मिता मुदस्सर के प्यार में इतनी दीवानी थी कि उनके घर जाकर ही रहने लगी थीं। हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।

ऋतिक भसीन

सुष्मिता मुंबई के एक रेस्त्रां मालिक ऋतिक भसीन के साथ अफेयर के चलते भी सुर्खियों में रहीं। दोनों को कई बार पब्लिक आउटिंग में भी स्पॉट किया गया था।

रोहमन शॉल

2018 से मॉडल रोहमन शॉल और सुष्मिता रिश्ते में थे। दोनों लिव इन में रह रहे थे। दोनों को लेकर खबरें आती थीं कि वह जल्द शादी ही भी करने वाले हैं। लेकिन 2021 में दोनों ने अचानक रिश्ते को तोड़ने और सिर्फ दोस्त बने रहने की घोषणा कर दी। हालांकि सुष्मिता को अभी भी रोहमन के साथ स्पॉट किया जाता है।

ललित मोदी

जब रोहमन से सुष्मिता का ब्रेकअप हुआ तो ललित मोदी ने उनका हाथ थामा। कुछ समय पहले ललित ने सुष्मिता से शादी का ऐलान भी किया था। ललित मोदी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने दोनों की शादी की खबरों की चर्चाएं तेज कर दी थीं। लेकिन बाद में ललित मोदी ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की वे केवल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस बात को लेकर सुष्मिता की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया था। ना ही उन्होंने ललित की पोस्ट को लेकर कोई रिएक्शन दिया था।

एक्ट्रेस का करियर ग्राफ

सुष्मिता ने आखिरी बार हिंदी फिल्म फालतू में काम किया था। इसके बाद वो बंगाली फिल्म निर्बाक में दिखीं और फिर उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना ली। 5 साल एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद सुष्मिता ने 2020 में आई सीरीज आर्या से कमबैक किया। 2021 में इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन आर्या-2 आया। वहीं 3 नवंबर 2023 को सीरीज का तीसरा पार्टी भी रिलीज कर दिया गया। एक्ट्रेस ने बीवी नंबर 1, आंखें, मैंने प्यार क्यों किया, ताली, मैं हूं ना, सिर्फ तुम जैसी हिट फिल्में दी हैं। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Sushmita Sen ने Lalit Modi से की सगाई! फोटो में ‘इंगेजमेंट’ रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं एक्ट्रेस
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts