सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा!वैभव कभी भी टीम इंडिया में मार सकते हैं एंट्री, BCCI ने तैयार की लिस्ट

वैभव सूर्यवंशी की फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि उन्हें एशियन गेम्स से पहले ही भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। भारत को 26 जून से आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलनी है।
वैभव कभी भी टीम इंडिया में मार सकते हैं एंट्री, BCCI ने तैयार की लिस्ट
वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप सहित 3 बड़े अवॉर्ड्स जीते

स्पोर्ट्स डेस्क। सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबले भी खेले जाएंगे। इसके लिए बीसीसीआई ने संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल नहीं है, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव को भारतीय टीम में मौका देने की मांग तेज हुई है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए। हालांकि उनकी टीम दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

30 खिलाड़ियों की सूची में कई बड़े नाम

BCCI ने एशियन गेम्स के लिए 30 खिलाड़ियों की संभावित सूची आयोजकों को भेजी है। इनमें से 15 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा। सूची में वैभव के अलावा श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं।

2023 एशियन गेम्स में भारत ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था। उस टीम के नौ खिलाड़ी इस बार की संभावित सूची में भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु की जीत में 5 बड़े फेक्टर्स ; जिसने बनाया चैंपियन, बॉलिंग में भुवनेश्वर की स्विंग ने छुटाएं पसीने, विराट का हर पारी में चला बल्ला

कोचिंग स्टाफ में भी दिखेगा बदलाव

एशियन गेम्स के लिए सिर्फ टीम में ही नहीं, कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर इन खेलों में टीम के साथ नहीं जाएंगे। उनकी जगह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़े वीवीएस लक्ष्मण टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे।

IPL में 776 रन, जल्द मिल सकता है मौका

वैभव सूर्यवंशी की फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि उन्हें एशियन गेम्स से पहले ही भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। भारत को 26 जून से आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम को इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है। ऐसे में चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को आजमाने के मूड में दिख रहे हैं और वैभव इस रेस में मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

Featured News

कौन-कौन से खिलाड़ी है शामिल

संभावित खिलाड़ियों की सूची में ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी समेत कुल 30 खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts