Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सड़क किनारे बैठे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कार चालक को नींद आने से हुआ हादसा

सड़क किनारे बैठे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कार चालक को नींद आने से हुआ हादसा
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में सड़क किनारे बैठे कई लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य लोग घायल हो गए। सूरत की उत्तराण थाना पुलिस ने इस हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सड़क के किनारे बैठे लोगों को रौंदा

उत्तराण पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे शहर के बाहरी रिंग रोड पर हुई। कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क से उतर गई और सड़क के किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। इस घटना में 8 साल के बच्चे वियान और उसके 32 वर्षीय चाचा संकेत बावरिया व एक अन्य की मौत हो गई।

झपकी आने से अनियंत्रित हुई कार

पुलिस निरीक्षक एडी महंत ने कहा कि कार अहमदाबाद से आ रही थी तभी उसके चालक को नींद झपकी आ गई। जब कार चालक को लगा कि कार अनियंत्रित हो गई है तो उसने अचानक ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार की स्पीड बढ़ गई। कार चालक की पहचान यज्ञेश गोहिल (40) के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। ये भी पढ़ें- अपोलो-8 के अंतरिक्ष यात्री रहे विलियम एंडर्स की मौत, उड़ान भरने के बाद अनियंत्रित होकर पानी में गिरा प्लेन… फिर हुआ ब्लास्ट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts