Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Surajpur: सूरजपुर में हाथी का कहर,ग्रामीण की कुचलकर दर्दनाक मौत, जंगल में मिला शव

हाथी से हुआ आमना-सामना बना मौत की वजह, जजावल गांव में पसरा मातम; वन विभाग ने शुरू की जांच,सूरजपुर के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के जजावल गांव में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण जंगल गया था, जहां उसका सामना हाथी से हुआ। बाद में कुछ ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा और वन विभाग को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
सूरजपुर में हाथी का कहर,ग्रामीण की कुचलकर दर्दनाक मौत, जंगल में मिला शव

रायपुर/सूरजपुर: सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक एक बार फिर इंसानी जान पर भारी पड़ा है। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम जजावल में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण का शव जंगल में मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

/img/129/1788098126677

ये भी पढ़ें: Raupur: नायब तहसीलदार पर रेप का मामला दर्ज,शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाने का आरोप, सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

जंगल गया था ग्रामीण, वापस नहीं लौटा

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जजावल निवासी ग्रामीण किसी काम से जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

/img/129/1788097762909

जंगल में मिला शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई, जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर जंगल में पड़े शव पर पड़ी। शव देखते ही ग्रामीणों ने तत्काल आसपास के लोगों और वन विभाग को इसकी सूचना दी। 

/img/129/1788098167382

 

ये भी पढ़ें: Bijapur: सुरक्षा बलों को जंगल में मिला नक्सलियों का विस्फोटकों का बड़ा जखीरा,BGL लॉन्चर समेत भारी सामान बरामद

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई। फिलहाल वन विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, CCTV भी खंगाले

इलाके में पसरा मातम, हाथियों की मौजूदगी से चिंता

ग्रामीण की मौत के बाद जजावल गांव में मातम का माहौल है। हाथी के हमले की इस घटना ने जंगल से लगे गांवों में एक बार फिर दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। क्या जंगल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों को पर्याप्त चेतावनी और सुरक्षा मिल रही है? लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर कर रही हैं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में सीनियर कंटेंट राइटर के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की...Read More

Latest Posts