सुनीता विलियम्स बनीं हड्डियों का ढांचा, पिचक गए गाल

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यात्री की नई तस्वीर जारी कर दिया हेल्थ अपडेट
Follow on Google News
सुनीता विलियम्स बनीं हड्डियों का ढांचा, पिचक गए गाल

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की नई तस्वीर शेयर कर उनका हेल्थ अपडेट दिया है। तस्वीरों में सुनीता काफी कमजोर नजर आ रही हैं, उनके गाल पिचके हुए हैं, वहीं उनका शरीर हड्डियों के ढांचे जैसे दिख रहा है। सुनीता अपने साथी बुच विल्मोर के साथ 5 जून को 8 दिन के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गई थीं, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी के कारण सुनीता और विल्मोर को वहां रुकना पड़ गया। अगले साल फरवरी में दोनों अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस आ सकेंगे।

मेटाबॉलिज्म में बदलाव के कारण दोगुनी कैलोरी का सेवन जरूरी

नासा के चिकित्सकों ने बताया है कि मिशन की शुरुआत में 5 फुट 8 इंच लंबी सुनीता विलियम्स का वजन 63.5 किलोग्राम था, लेकिन जैसे-जैसे मिशन आगे बढ़ा, अंतरिक्ष यात्रियों को मिलने वाली हाई कैलोरी डाइट विलियम्स के लिए काफी नहीं हुई है। मेटाबॉलिज्म में बदलाव के चलते अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की तुलना में दोगुनी कैलोरी का सेवन करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों को अपना वजन बनाए रखने के लिए प्रतिदिन 3500 से 4000 कैलोरी का सेवन करना होता है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आपका वजन तेजी से गिरने लगता है।

उन्होंने जीरो ग्रैविटी में शरीर को फिट रखने के लिए हर दिन दो घंटे व्यायाम करना होता है, जिससे भी कैलोरी बर्न होती है। सूत्र ने बताया कि सुनीता विलियम्स को वजन बढ़ाने के लिए प्रतिदिन 5000 कैलोरी तक खाना पड़ सकता है। अंतरिक्ष यात्रा का महिलाओं पर अधिक बुरा प्रभाव पड़ता है। 2023 के एक अध्ययन में पाया गया कि महिला अंतरिक्ष यात्री पुरुषों की तुलना में अधिक तेजी से मांसपेशियों को खोती हैं।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts