आवारा कुत्ते ने ली 7 माह के मासूम की जान, सोशल मीडिया से हुआ खुलासा, शव निकालने के बाद सामने आएगी हकीकत, मासूम की लाश पर थे जगह-जगह घाव, एक हाथ भी गायब

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में आवारा कुत्तों के हमले में 7 माह के मासूम की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसे दफना दिया था। सोशल मीडिया से घटना का पता चलने पर पुलिस ने परिजनों की तलाश तो कर ली है, लेकिन अभी उनके बयान नहीं हुए हैं। पुलिस अब शनिवार को शव को खोदकर निकालेगी और परिजनों के बयान लेगी, जिसके बाद मामले की असलियत सामने आएगी। इससे पहले भी राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों के मासूमों पर हमले के कई मामले सामने आए हैं।
ये दृश्य भयावह है, इसे धुंधला करके उपयोग किया है।[/caption]
दिल दहला देने वाला है मामला
मूल रूप से गुना का रहने वाला एक परिवार भोपाल के बिलखिरिया इलाके में किराए से रहता है और मजदूरी करता है। गुरुवार सुबह महिला अपने 7 महीने के बच्चे को लेकर मिनाल गेट नंबर 4 के पास बसे शिवनगर इलाके में मजदूरी करने पहुंची थी। सुबह करीब दस बजे उसने बच्चे को जमीन पर लिटा दिया। कुछ देर बाद देखा तो बच्चा गायब था। आसपास के लोगों पूछा तो किसी ने बताया कि कोई आवारा कुत्ता बच्चे को मुंह में दबाकर ले गया है। महिला आगे बढ़ी तो बच्चा मृत हालत में मिला। बच्चे के शव पर जगह-जगह काटने के निशान थे और उसका बायां हाथ भी नहीं था। उसके बाद महिला अपने बच्चे का शव लेकर चली गई, जिसे परिजनों ने दफना दिया। [caption id="attachment_102321" align="aligncenter" width="377"]
ये दृश्य भयावह है, इसे धुंधला करके उपयोग किया है।[/caption]












