Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

19 छाया चित्रों में जनजातीय नायकों की कहानी दिखाई

19 छाया चित्रों में जनजातीय नायकों की कहानी दिखाई

भारतीय स्वाधीनता संग्राम में अनेक योद्धाओं सहित जनजातीय नायकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे अनेक जनजातीय वीर-वीरांगनाएं हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ऐसे ही नायकों के चित्र देखने को मिले स्वराज वीथि में। मौका था स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत बिरसा मुण्डा के बलिदान दिवस की स्मृति में जनजातीय नायकों के छाया चित्र प्रदर्शनी का। प्रदर्शनी 19 चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी को 10 जून तक सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शक देख सकते हैं। वहीं प्रदर्शनी में दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

इन जन नायकों के चित्रों को किया प्रदर्शित

जनजातीय नायकों पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी में बिरसा मुण्डा, कानू संथाल, सिद्धो संथाल, अल्लूरी सीताराम राजू, रानी अवंतिबाई, खाज्या नायक, सीताराम कंवर, मंशु ओझा, टंट्या भील, शंकर शाह, रघुनाथ शाह, झलकारी देवी, टुरिया शहीद मुड्डे बाई, सुरेंद्र साय, गुण्डाधूर, बाबा तिलका मांझी, रायन्ना, भीमा नायक, रघुनाथ सिंह मंडलोई के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts