ताजा खबरराष्ट्रीय

दिल्ली-देहरादून Vande Bharat Express पर फिर पथराव, मुजफ्फरनगर के पास फेंके गए पत्थर; जनवरी से यह 7वीं घटना

नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है। दिल्ली से देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर बीती असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। दिल्ली-देहरादून रूट पर मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास ट्रेन के ई-1 कोच पर पथराव किया गया। इस घटना कोई घायल नहीं हुआ। इससे पहले 12 जून को ट्रेन पर पथराव हुआ था। देशभर में वंदे भारत पर पथराव की जनवरी से लेकर अब तक यह 7वीं घटना है।

दोषियों को पकड़ने के लिए RPF को लगाया

रेलवे के मुताबिक, दिल्ली-देहरादून रूट पर मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के E1 कोच पर पथराव की सूचना मिली थी। घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ। दिल्ली मंडल ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आरपीएफ को लगाया है। बताया कि ट्रेन के कोच के शीशें कई जगह क्षतिग्रस्त हुए। रेलवे अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल के अफसर मौके पर पहुंचे थे। ट्रेन को कड़ी सुरक्षा के बीच सहारनपुर तक लाया गया। यहां से ट्रेन देहरादून के लिए रवाना की गई थी।

29 मई को शुरू हुई वंदे भारत

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 29 मई को उत्तराखंड के देहरादून से चलकर दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। ट्रेन के शुरू होने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद देहरादून पहुंचे थे।

इस साल पथराव की यह 7वीं घटना

देशभर में जनवरी 2023 से अब तक वंदे भारत ट्रेन पर पत्थराबाजी की ये 7वीं घटना है। इसके पहले मई में केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किए गए थे। वहीं 6 अप्रैल को विशाखापत्तनम में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इसके पहले जनवरी में विशाखापत्तनम में ही वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई थी। इसमें एसी कोच के शीशें क्षतिग्रस्त हो गए थे।

इसके बाद 12 मार्च को पश्चिम बंगाल में वंदे भारत पर पथराव की घटना हुई थी, जिसमें ट्रेन की खिड़की के शीशे को नुकसान पहुंचा था। पूर्व रेलवे ने बताया था कि पत्थरबाजी की घटना मुर्शिदाबाद के फरक्का में हुई थी। जनवरी 2023 में आरपीएफ ने बताया था कि दार्जिलिंग जिले में पथराव की वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस की खिड़की के दो शीशे टूट गए थे। इसी महीने हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर मालदा के पास पथराव हुआ था।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button