Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्टोइनिस और गेंदबाजों ने प्लेऑफ के लिए लखनऊ का दावा किया पुख्ता

आईपीएल : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
Follow on Google News
स्टोइनिस और गेंदबाजों ने प्लेऑफ के लिए लखनऊ का दावा किया पुख्ता

लखनऊ। मार्कस स्टोइनिस के अर्धशतक और अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। पहले गेंदबाजों ने मुंबई को 7 विकेट पर 144 रन पर रोक दिया। इसके बाद स्टोइनिस की 45 गेंद में 62 रन की पारी के दम पर लखनऊ ने चार गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टोइनिस ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए।

लखनऊ अब दस मैचों में छठी जीत के बाद तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई की यह दस मैचों में 7वीं हार थी। लखनऊ की शुरुआत खराब रही और नुवान तुषारा ने चौथी की गेंद पर इंपैक्ट खिलाड़ी अर्शिन कुलकर्णी को आउट कर दिया। आईपीएल में पदार्पण मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके। स्टोइनिस ने गेराल्ड कोएत्जी को लगातार दो चौके लगाए और उनके पहले ओवर में 15 रन निकाले।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts