Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मेडिकल प्रोग्राम चलाएगी सेंट मार्टिनस यूनिवर्सिटी कुराकाओ

चिकित्सा के क्षेत्र में अध्ययन करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसरों की घोषणा
मेडिकल प्रोग्राम चलाएगी सेंट मार्टिनस यूनिवर्सिटी कुराकाओ

मुंबई। सेंट मार्टिनस यूनिवर्सिटी कुराकाओ ने पिछले दिनों चिकित्सा अध्ययन करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसरों की घोषणा की। इसके लिए नवी मुंबई के वाशी के होटल तुंगा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता सेंट मार्टिनस यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. मुरली गिंजुपल्ली, सीईओ श्रीनी सज्जा और संस्था के प्रतिनिधि कामेंद्र दहाट मौजूद थे। इस मौके पर चांसलर डॉ. मुरली गिंजुपल्ली ने उच्च गुणवत्ता और किफायती चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय छात्रों के लिए 5 वर्षीय रियायती शुल्क संरचना पर प्रकाश डाला।

भारतीय भोजन के साथ छात्रावास सुविधाएं

डॉ. गिंजुपल्ली ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय भारतीय छात्रों की जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारतीय भोजन के साथ छात्रावास सुविधाओं के साथ अमेरिकी मानकों को पूरा करने वाली अच्छी तरह से सुसज्जित प्रयोगशालाएं और शिक्षण सुविधाएं प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि होम सिकनेस या अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं वाले छात्रों की सहायता के लिए यूनिवर्सिटी ने परामर्शदाता भी नियुक्त किए हैं।

ज्ञात हो कि वर्ष 2000 में स्थापित सेंट मार्टिनस यूनिवर्सिटी 92 फीसदी उत्तीर्ण दर का दावा करती है। इसके पूर्व छात्र दुनिया भर में चिकित्सा पेशेवरों के रूप में काम कर रहे हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts