PlayBreaking News

श्रीनगर : डल झील में पलटा शिकारा, पर्यटक झील में गिरे – रेस्क्यू जारी

Follow on Google News
श्रीनगर : डल झील में पलटा शिकारा, पर्यटक झील में गिरे – रेस्क्यू जारी
श्रीनगर की डल झील में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक शिकारा, जिसमें पर्यटक सवार थे, तेज हवा के चलते असंतुलित होकर पलट गया। इस घटना के बाद कई पर्यटक झील में गिर गए।

मदद के लिए चिल्लाते दिखे पर्यटक

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पर्यटक झील में तैरते और मदद के लिए चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अचानक आए तेज बहाव और हवा के कारण शिकारा पलट गया और उसमें सवार लोग पानी में गिर गए।

रेस्क्यू अभियान शुरू, सही आंकड़ों का इंतजार

स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि शिकारा में कितने लोग सवार थे और कितने लोगों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बचाव अभियान जारी है। डल झील में हुआ यह हादसा एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतज़ामों की जरूरत को उजागर करता है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts