Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ICC Champions Trophy 2025 : आखिर क्यों पाकिस्तान जा रहे हैं रोहित शर्मा ? स्वागत में बिछाया जाएगा रेड कारपेट!

ICC Champions Trophy 2025 : आखिर क्यों पाकिस्तान जा रहे हैं रोहित शर्मा ? स्वागत में बिछाया जाएगा रेड कारपेट!
ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हाइब्रिड मॉडल के बावजूद रोहित शर्मा को पाकिस्तान जाना पड़ सकता है। इसका बड़ा कारण यह है कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कप्तान को पाकिस्तान के कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य होता है। ये टूर्नामेंट की योजनाओं के अंतर्गत आता है। हालांकि, भारतीय टीम अपने सभी मैच UAE में खेलेगी, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के कुछ इवेंट्स में रोहित को पाकिस्तान जाना है। दिलचस्प बात ये है कि ऐसा होने से BCCI भी रोक नहीं सकती है।

रोहित शर्मा जाएंगे पाकिस्तान?

ICC टूर्नामेंट के दौरान सभी कप्तानों को एक कार्यक्रम में भाग लेना जरूरी होता है जो हमेशा टूर्नामेंट होस्ट करने वाले देश में होता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की होस्टिंग पाकिस्तान को मिली है, जिस वजह से रोहित के पाकिस्तान दौरे की उम्मीद है। हालांकि, BCCI और ICC के बीच इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

टीम इंडिया के सिलेक्शन में देरी 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले ज्यादातर देशों ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। लेकिन BCCI ने अभी तक टीम इंडिया की घोषणा नहीं की है। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को जानकारी दी कि टीम का सिलेक्शन 18 या 19 जनवरी को किया जा सकता है। 

2 ग्रुप में बांटी गई टीम 

ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 8 साल के लंबे इंतजार के बाद हो रहा है। इस टूर्नामेंट में टॉप रैंक की 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है:
  • ग्रुप A में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
  • ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान हैं।
भारत को ग्रुप A में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला करना होगा।

पाकिस्तान है चैंपियंस ट्रॉफी का गत विजेता

आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में इंग्लैंड में हुआ था। इसके फाइनल्स में भारत ने पाकिस्तान का सामना किया, जिसमे इसे हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने आखिरी बार 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts