Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले हुआ बुमराह की बैक इंजरी का स्कैन, 24 घंटे में आएगी रिपोर्ट, BGT के दौरान हुए थे इंजर्ड

Follow on Google News
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले हुआ बुमराह की बैक इंजरी का स्कैन, 24 घंटे में आएगी रिपोर्ट, BGT के दौरान हुए थे इंजर्ड
शुक्रवार को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बैक इंजरी का स्कैन किया गया। उनकी रिपोर्ट अगले 24 घंटे में आएगी, जिसे स्पेशलिस्ट सिलेक्शन कमेटी के चीफ अजित अगरकर को भेजा जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह का टीम में होना इसी रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। फिलहाल वे स्क्वाड में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद न्यूजीलैंड के डॉक्टर रोवन स्काउटन से भी सलाह ली जा सकती है, क्योंकि जनवरी में बुमराह की पहली रिपोर्ट भी उन्हीं के साथ साझा की गई थी। 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान चोटिल हुए थे बुमराह

बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट में चोटिल हो गए थे और उन्हें पीठ की समस्या हुई थी। इसी कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से उन्हें आराम दिया गया। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ 12 जनवरी को अहमदाबाद में होने वाले तीसरे वनडे के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है। भारत की सिलेक्शन कमेटी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चोटिल हुए जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल किया गया था। सिलेक्शन कमेटी बुमराह के बैकअप के लिए अर्शदीप सिंह को रखा था।

20 फरवरी को खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला 

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान और तीसरा 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को होंगे, जबकि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
icon

Latest Posts