IPL 2025 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी है ऋषभ पंत, रहेंगे लखनऊ के नए कप्तान, श्रेयस अय्यर भी थे लिस्ट में शामिल!

ऋषभ पंत को IPL 2025 से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) का कप्तान नियुक्त किया गया है। पिछले साल नवंबर की मेगा ऑक्शन में पंत IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, जिन्हें LSG ने 27 करोड़ रुपए (लगभग 3.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा था। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने LSG का नेतृत्व पहले तीन सीजन (2022 से) किया। टीम ने पहले दो सालों में प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन वह फाइनल तक नहीं पहुंच पाई। वहीं, 2024 में टीम सातवें स्थान पर रही।
दिल्ली कैपिटल्स से की IPL करियर की शुरुआत
पंत के लिए IPL में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) दूसरी टीम है। इससे पहले उन्होंने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स से अपने IPL करियर की शुरुआत की थी, जब डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स का पुराना नाम) ने उन्हें 1.6 करोड़ रुपए में अपनी टीम में लिया था। पंत 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी रह चुके हैं। 2022 में चोट के कारण वह IPL से बाहर रहे, लेकिन 2023 में भी वह दिल्ली के कप्तान बने रहे।LSG टीम - IPL 2025
- कप्तान: ऋषभ पंत
- विदेशी बल्लेबाज: डेविड मिलर, मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम
- भारतीय तेज गेंदबाज: आकाश दीप, अवेश खान
- मुख्य कोच: जस्टिन लैंगर (जो पंत के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बात कर चुके हैं)
- टीम मेंटर: जहीर खान












