RCB के कप्तान रजत पाटीदार को मिली सजा, IPL के चौथे कप्तान जिन पर स्लो ओवर रेट को लेकर लगा फाइन

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को मिली सजा, IPL के चौथे कप्तान जिन पर स्लो ओवर रेट को लेकर लगा फाइन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) के साथ मैच के दौरान उनके खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण ये जुर्माना लगा। IPL के अधिकारियों के अनुसार यह RCB का इस साल का पहला स्लो ओवर रेट है। इसके लिए BCCI के अनुच्छेद 2.2 के तहत यह जुर्माना लगा। बता दे कि रजत ऐसे चौथे कप्तान है, जिन पर यह जुर्माना लगाया गया है। इसके पहले यह हार्दिक पंड्या, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर लगाया जा चुका है। 

बेंगलुरु ने मुंबई को 12 रनों से हराया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने कल मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 221 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस केवल 209 रन ही बना सकी। इस मैच में रजत ने केवल 32 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रन, देवदत्त पड्डीकल ने 22 गेंदों पर 37 रन और जितेश शर्मा ने नाबाद 19 गेंदों पर 40 रन बनाए।

पॉइंट्स टेबल में RCB चौथे स्थान पर

पॉइंट्स टेबल में RCB 4 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि मुंबई इंडियंस 8वें नंबर पर है। RCB का अगला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। दिल्ली अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है। ये भी पढ़ें- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी में बाघिन 4 शावकों के साथ दिखी, सैलानियों ने कैमरे में कैद किया नजारा
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts