MP News : तेज रफ्तार कार इंदौर-बैतूल हाईवे से नीचे गिरी, एक की मौत, 5 घायल

Follow on Google News
MP News : तेज रफ्तार कार इंदौर-बैतूल हाईवे से नीचे गिरी, एक की मौत, 5 घायल
हरदा। जिले के इंदौर-बैतूल हाईवे पर गुरुवार एक एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। कार फिल्मी स्टाइल में निर्माणाधीन हाईवे के पुल से नीचे जा गिरी। इस भीषण में एक युवक मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कार अनियंत्रित होकर ब्रिज से टकराई

जानकारी के अनुसार, मोंटू देशमुख, हरीश बाघमारे, मयंक यादव, आशु राठौर एवं दिनेश कार में सवार थे। सभी चिचोली (बैतूल) से उज्जैन जा रहे थे। इस दौरान हरदा के पास हाईवे के पुल से नीचे उतरने के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन हाईवे पर ब्रिज से टकरा गई, इसके बाद नीचे जा गिरी, इस हादसे में जिसमें मोंटू देशमुख की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। एक युवक के शव को 100 डायल से जिला अस्पताल लाकर मर्चुरी में रखा गया है।

शराब के नशे में थे युवक

घायलों में कुछ लोग शराब के नशे में थे, जो स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। घायलों ने बताया कि 10:30 बजे रात को घर से उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए निकले थे। घायलों के अनुसार मृतक ग्राम धनोरा का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये भी पढ़ें- राजधानी में बढ़ा डेंगू का खतरा… 7 दिन में 21 मरीज मिले, बहुमंजिला इमारतों के बेसमेंट में बारिश का पानी भरा, इनमें पल रहा डेंगू लार्वा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts