Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Spain Vs ARG Final :आमने- सामने दो पीढ़ियों की टक्कर, कभी 6 माह के यमाल को गोद में उठाया था, अब फाइनल में भिड़ेंगे दो मेगा स्टार

इस कहानी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। उस समय लियोनेल मेसी 18 साल के थे और विश्व फुटबॉल में तेजी से अपनी पहचान बना रहे थे। इसी दौरान यूनिसेफ के एक चैरिटी फोटोशूट में मेसी ने एक छह महीने के बच्चे को गोद में लेकर तस्वीरें खिंचवाई थीं। वह बच्चा कोई और नहीं, बल्कि आज स्पेन की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे लैमिन यमाल थे।
आमने- सामने दो पीढ़ियों की टक्कर, कभी 6 माह के यमाल को गोद में उठाया था, अब फाइनल में भिड़ेंगे दो मेगा स्टार
20 जुलाई को स्पेन बनाम अर्जेंटीना के बीच खिताबी मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्कफीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को मात देकर लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। अब 20 जुलाई को न्यूयॉर्क में होने वाला फाइनल सिर्फ दो टीमों की टक्कर नहीं होगा, बल्कि यह फुटबॉल की दो पीढ़ियों के बीच मुकाबले के रूप में भी याद किया जाएगा। अर्जेंटीना के महान कप्तान लियोनेल मेसी और स्पेन के युवा स्टार लैमिन यमाल पहली बार विश्व कप फाइनल में एक-दूसरे के सामने होंगे।

जब मेसी ने छह महीने के यमाल को गोद में उठाया था

इस कहानी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। उस समय लियोनेल मेसी 18 साल के थे और विश्व फुटबॉल में तेजी से अपनी पहचान बना रहे थे। इसी दौरान यूनिसेफ के एक चैरिटी फोटोशूट में मेसी ने एक छह महीने के बच्चे को गोद में लेकर तस्वीरें खिंचवाई थीं। वह बच्चा कोई और नहीं, बल्कि आज स्पेन की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे लैमिन यमाल थे।

/img/95/1784278917296
/img/95/1784278972993

17 साल तक दुनिया के सामने नहीं आई तस्वीर

दिलचस्प बात यह है कि यह तस्वीर करीब 17 साल तक सार्वजनिक नहीं हुई। साल 2024 में पहली बार यह फोटो सामने आई और 'The Beginning of Two Legends' कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद यह तस्वीर फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार तस्वीरों में शामिल हो गई।

यह भी पढ़ें: अब चैंपियन बनने के लिए करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत : ICC ने बदलें T-20 और वनडे वर्ल्ड कप के नियम

अब आमने-सामने होगी दो पीढ़ियों की टक्कर

20 जुलाई को होने वाले फाइनल में एक तरफ आठ बार के बैलन डी'ओर विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन कप्तान Lionel Messi होंगे, तो दूसरी तरफ 19 वर्षीय लैमिन यमाल, जिन्हें दुनिया फुटबॉल का अगला सुपरस्टार मान रही है। यह मुकाबला अनुभव और युवा जोश की सबसे बड़ी परीक्षा भी माना जा रहा है।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार ट्रॉफी के लिए उतरेगा

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा है और खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा। वहीं स्पेन ने 16 साल बाद विश्व कप फाइनल में जगह बनाई है। स्पेन ने पिछली बार जब फाइनल खेला था, तब ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में टीम एक बार फिर इतिहास दोहराने की कोशिश करेगी।

कहां और कितने बजे खेला जाएगा फाइनल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच भारतीय समयानुसार 20 जुलाई (सोमवार) को रात 12:30 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम (ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी, अमेरिका) में आयोजित होगा। वहीं, स्थानीय अमेरिकी समय के अनुसार मैच 19 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे (EDT) शुरू होगा। फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर रहेंगी, जहां लियोनेल मेसी और लैमिन यमाल पहली बार विश्व कप फाइनल में आमने-सामने होंगे।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया, फाइनल में बनाई शानदार जगह

स्पने बनाम अर्जेंटीना मैच पर दुनियाभर की नजर

फाइनल क्यों रहेगा बेहद खास?

यह मुकाबला सिर्फ ट्रॉफी के लिए नहीं, बल्कि फुटबॉल की विरासत के हस्तांतरण का प्रतीक भी माना जा रहा है। एक ओर अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर खड़े मेसी हैं, तो दूसरी ओर यमाल हैं, जिनसे आने वाले वर्षों में फुटबॉल पर राज करने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें इस ऐतिहासिक भिड़ंत पर टिकी रहेंगी।

20 जुलाई को होगा महामुकाबला

न्यूयॉर्क में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा।
स्पेन और अर्जेंटीना खिताब के लिए आमने-सामने होंगे।

मेसी बनाम यमाल पर रहेंगी सबकी नजरें

फुटबॉल की दो अलग-अलग पीढ़ियों की सबसे बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
अनुभवी मेसी के सामने युवा स्टार लैमिन यमाल होंगे।

17 साल पुरानी तस्वीर फिर चर्चा में

2007 में मेसी ने छह महीने के यमाल को गोद में उठाकर फोटो खिंचवाई थी।
यह तस्वीर 2024 में सामने आने के बाद दुनियाभर में वायरल हुई।

अर्जेंटीना के पास इतिहास रचने का मौका

टीम लगातार दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
मेसी एक और वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे।

स्पेन की नजर दूसरी ट्रॉफी पर

स्पेन 16 साल बाद वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा है।
टीम 2010 के बाद दूसरी बार चैंपियन बनने की कोशिश करेगी।

दुनियाभर के फुटबॉल फैंस की नजर फाइनल पर

इस मुकाबले को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
मेसी और यमाल की भिड़ंत इसे और भी खास बना रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts