Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

FIFA World Cup 2026 : दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर अर्जेंटीना फाइनल में

फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होगा।
दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर अर्जेंटीना फाइनल में

स्पोर्ट्स डेस्क। अपने लाजवाब खेल के बल पर अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में हरी हुई बाजी जीतकर इंग्लैंड के सपने चूर चूर कर दिए। मेसी की टीम लगातार दूसरी बार फुटबाल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई। 84 मिनट तक 1 गोयल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने जबरदस्त वापसी की और अंतिम समय में मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब अर्जेंटीना का मुकाबला फाइनल में स्पेन से होगा। अर्जेंटीना  शानदार दो गोल कर करोड़ों प्रशंसकों को खुशियां दे दी।

/img/89/1784150854015

फिर चला मेसी का जादू

कप्तान लियोनल मेसी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल करने में मदद की जिससे गत चैंपियन अर्जेन्टीना ने बुधवार को यहां सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 2-1 की जीत के साथ लगातार दूसरी बार फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया जहां रविवार को उसकी भिड़ंत स्पेन से होगी। मेसी ने पहले हाफ में विरोधी खिलाड़ियों को 15 बार गेंद गंवाई को किसी बड़े टूर्नामेंट में 2018 से उनका सबसे खराब प्रदर्शन है लेकिन बेहद दबाव के बीच मैच के अंतिम लम्हों में उन्होंने दिखाया कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है।

85वें मिनट में वापसी

पहले एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में मेसी के पास को गोल में बदलकर अर्जेन्टीना को बराबरी दिलाई जबकि सात मिनट बाद स्थानापन्न खिलाड़ी लॉटेरो मार्टिनेज (90 प्लस दो मिनट) ने अपने कप्तान के पास पर गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

55वे मिनट में आगे हुआ था इंग्लैंड

 इंग्लैंड को इससे पहले 55वें मिनट में एंथोनी गोर्डन ने बढ़त दिलाई थी। तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में इंग्लैंड का सामना फ्रांस से होगा जिसे स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को 2-0 से हराया था।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts