सेमीफाइनल के बाद बवाल!जूड बेलिंगहम ने अर्जेंटीना के बार्को को जड़ दिया थप्पड़,VIDEO वायरल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला स्पेन से होगा। मैच की शुरुआत में इंग्लैंड ने बेहतर खेल दिखाया और बढ़त हासिल कर ली थी। पहले हाफ में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने अपने अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया और दो गोल करवाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी मदद से अर्जेंटीना ने जोरदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
मैच खत्म होते ही मैदान पर हुआ विवाद
मैच खत्म होने के बाद मैदान पर एक ऐसा घटनाक्रम देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। रेफरी की अंतिम सीटी बजते ही अर्जेंटीना के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने लगे, जबकि इंग्लैंड के खिलाड़ी हार से निराश दिखाई दिए। इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहम मैदान पर अकेले खड़े होकर हार के बारे में सोच रहे थे। तभी अर्जेंटीना का एक खिलाड़ी उनके पास पहुंचा और उन्हें सांत्वना दी। कुछ देर बाद अर्जेंटीना के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी वैलेंटिन बार्को भी अपने साथियों के साथ जश्न मनाते हुए बेलिंगहम के पास पहुंचे।
य भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 : दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर अर्जेंटीना फाइनल में
बेलिंगहम और बार्को के बीच हुई नोकझोंक
बताया जा रहा है कि बार्को ने बेलिंगहम से कुछ कहा, जिससे इंग्लैंड के खिलाड़ी नाराज हो गए। बाद गुस्से में बेलिंगहम ने बार्को के सिर पर हाथ मारा। जवाब में बार्को ने भी बेलिंगहम को पीछे धक्का दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल गर्म हो गया, लेकिन मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और विवाद को बढ़ने से पहले ही शांत करा दिया। यह घटना कुछ ही सेकंड तक चली, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
मैदान पर बढ़ते तनाव को खिलाड़ियों ने संभाला
अगर दोनों टीमों के खिलाड़ी समय रहते बीच में नहीं आते, तो मामला और ज्यादा बढ़ सकता था। हालांकि, खिलाड़ियों और अधिकारियों ने तुरंत स्थिति संभाल ली और दोनों खिलाड़ियों को अलग कर दिया। इसके बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी अपनी जीत का जश्न मनाने लगे, जबकि इंग्लैंड की टीम मायूस होकर मैदान से बाहर चली गई।
बेलिंगहम ने हार पर जताया दुख
मैच के बाद जूड बेलिंगहम ने हार पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरी इंग्लैंड टीम और करोड़ों प्रशंसकों के लिए बेहद दुखद है। बेलिंगहम ने माना कि टीम ने पूरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम समय में मुकाबला हाथ से निकल गया।
क्या बोले जूड बेलिंगहम?
मैच के बाद मीडिया से बातचीत में रियल मैड्रिड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहम ने कहा, यह हमारे लिए बहुत दुखद दिन है। हमने अच्छा खेला, आखिरी मिनट तक पूरी कोशिश की, लेकिन यह जीत हासिल करने के लिए काफी नहीं था। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरी मेहनत की, लेकिन फुटबॉल में कभी-कभी कुछ मिनट पूरे मैच का नतीजा बदल देते हैं।
आखिरी मिनटों में पलटा पूरा मैच
पहले हाफ में इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने लगातार इंग्लैंड की रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाया और मैच के अंतिम पलों में दो गोल कर मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली।
मेसी ने फिर दिखाया बड़ा कमाल
पूरे मुकाबले में लियोनेल मेसी पहले हाफ में ज्यादा असरदार नहीं दिखे। लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने अपने अनुभव और शानदार खेल से मैच का रुख बदल दिया। मेसी ने दो गोल करवाने में अहम भूमिका निभाई और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालते हुए फाइनल का टिकट दिला दिया।
अब स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत
सेमीफाइनल जीतने के बाद अब अर्जेंटीना की नजर खिताब बचाने पर है। रविवार को होने वाले फाइनल में उसका सामना स्पेन से होगा। फुटबॉल प्रेमियों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं।











