Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब चैंपियन बनने के लिए करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत :ICC ने बदलें T-20 और वनडे वर्ल्ड कप के नियम

2027 वनडे वर्ल्ड कप में पहले की तरह 14 टीमें ही हिस्सा लेंगी, लेकिन टूर्नामेंट का फॉर्मेट पूरी तरह बदल जाएगा। अब मुकाबले तीन चरणों में खेले जाएंगे। पहले चरण में रैंकिंग की 12वीं, 13वीं और 14वीं टीम के बीच राउंड-रॉबिन मुकाबले होंगे। इन तीन टीमों में से केवल एक टीम अगले चरण में पहुंचेगी।
ICC ने बदलें T-20 और वनडे वर्ल्ड कप के नियम
अब वनडे से लेकर टी-20 वर्ल्ड कप में टीमों के लिए जीत नहीं रहेगी आसान

स्पोर्ट्स डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप और 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों को मंजूरी दे दी है। एडिनबर्ग में आयोजित ICC की सालाना आम बैठक (AGM) में इन बदलावों पर सहमति बनी। नए फॉर्मेट का मकसद टूर्नामेंट को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना और नॉकआउट मुकाबलों का रोमांच बढ़ाना है। इसके साथ ही 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नया क्वालिफिकेशन सिस्टम भी लागू किया गया है।

3 चरणों में खेले जाएंगे वन-डे के मुकाबलें

2027 वनडे वर्ल्ड कप में पहले की तरह 14 टीमें ही हिस्सा लेंगी, लेकिन टूर्नामेंट का फॉर्मेट पूरी तरह बदल जाएगा। अब मुकाबले तीन चरणों में खेले जाएंगे। पहले चरण में रैंकिंग की 12वीं, 13वीं और 14वीं टीम के बीच राउंड-रॉबिन मुकाबले होंगे। इन तीन टीमों में से केवल एक टीम अगले चरण में पहुंचेगी।

दूसरे चरण में कुल 12 टीमें होंगी, जिन्हें 6-6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप में कुल 30 मैच खेले जाएंगे। यहां से दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमें और चौथे स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम सुपर-7 में जगह बनाएगी।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 : दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर अर्जेंटीना फाइनल में

सुपर-7 में पहुंचने वाली टीमें राउंड रॉबिन में भिड़ेंगी

नए फॉर्मेट के तहत सुपर-7 राउंड में पहुंची सातों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ राउंड-रॉबिन मुकाबले खेलेंगी। इस चरण में कुल 21 मैच होंगे। इसके बाद अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल पहली और चौथी टीम के बीच, जबकि दूसरा सेमीफाइनल दूसरी और तीसरी टीम के बीच खेला जाएगा। दोनों विजेता टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।

कैसा होगा 2027 वर्ल्ड कप का समीकरण

2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे करेंगे, इसलिए दोनों मेजबान सीधे टूर्नामेंट में खेलेंगे। इसके अलावा ICC रैंकिंग के आधार पर शीर्ष आठ टीमें सीधे क्वालिफाई करेंगी। बाकी स्थान वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए भरे जाएंगे। तीसरे मेजबान नामीबिया को भी क्वालिफायर खेलकर ही जगह बनानी होगी।

2028 टी-20 वर्ल्ड कप में भी बदलाव

ICC ने 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में भी बड़ा बदलाव किया है। अब सुपर-8 चरण की जगह सुपर-10 स्टेज खेली जाएगी। इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दो नए एलिमिनेटर मुकाबले भी जोड़े गए हैं। इससे नॉकआउट चरण और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है।

Featured News

ऐसा होगा नया फॉर्मेट कितना

अब तक वनडे वर्ल्ड कप में 7-7 टीमों के दो ग्रुप होते थे। दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें सुपर-6 में पहुंचती थीं और वहीं से सेमीफाइनलिस्ट तय होते थे। लेकिन नए फॉर्मेट में सुपर-6 की जगह सुपर-7 होगा, जहां सात टीमें आपस में मुकाबला करेंगी और शीर्ष चार टीमों को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। ICC का मानना है कि इस बदलाव से टूर्नामेंट में हर मैच का महत्व बढ़ेगा और टीमों के बीच मुकाबला पहले से ज्यादा कड़ा होगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts