अन्यताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

साउथ इंडस्ट्री की अदाकारा डॉ. प्रिया का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। जानी-मानी अदाकारा डॉ. प्रिया का आज निधन हो गया। शॉकिंग न्यूज यह है कि एक्ट्रेस एक महीने बाद बच्चे को जन्म देने वाली थीं। प्रेग्नेंसी के बीच उनकी अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया है।

बच्चा ICU में भर्ती, पति पर टूटा दुखों का पहाड़

टीवी एक्ट्रेस डॉ. प्रिया के निधन की खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साउथ एक्टर किशोर सत्या ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर दी है। उन्होंने एक्ट्रेस का फोटो शेयर करते हुए लिखा- 8 महीने की गर्भवती हमारी प्यारी एक्ट्रेस डॉ. प्रिया अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दिल का दौरा पड़ने की वजह से प्रिया का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मौत से उनके परिवार और चाहने वालों का हाल बुरा हाल है। उनका बच्चा आईसीयू में है, उनके पति नन्ना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टीवी जगत के लिए इस तरह से डॉ. प्रिया की मौत बड़ा नुकसान है। उनको कोई भी किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। मैं अब भी डॉ. प्रिया की मौत की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं।

महज 35 साल की उम्र में कहा अलविदा

प्रिया एक्ट्रेस के साथ-साथ एक डॉक्टर भी थीं और तिरुवनंतपुरम के पीआरएस हॉस्पिटल में काम करती थीं। मौत की खबर सुनने के बाद उनकी मां यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। जांच में सामने आया कि प्रिया की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। उन्हें अन्य किसी तरह की बीमारी नहीं थी। एक्ट्रेस ने 35 साल की उम्र में इस दुनिया का अलविदा कह दिया है।

Dr. Priya

इस टीवी सीरियल से मिली पहचान

एक्ट्रेस डॉ. प्रिया का नाम छोटे पर्दे की पॉपुलर अदाकाराओं की लिस्ट में हमेशा टॉप पर शामिल रहता था। एक्ट्रेस को टीवी सीरियल ‘करुथामुथु’ में अपनी अदाकारी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं और साउथ इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई।

(इनपुट – विवेक राठौर)

ये भी पढ़ें- मशहूर साउथ एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन की अचानक मौत, फंदे पर लटका मिला शव; मामले की जांच में जुटी पुलिस

संबंधित खबरें...

Back to top button