दक्षिण अफ्रीका में भीषण हादसा : जोहान्सबर्ग में 5 मंजिला इमारत में आग लगने से 73 लोगों की मौत, कई घायल; देखें VIDEO

Follow on Google News
दक्षिण अफ्रीका में भीषण हादसा :  जोहान्सबर्ग में 5 मंजिला इमारत में आग लगने से 73 लोगों की मौत, कई घायल; देखें VIDEO
जोहान्सबर्ग। साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में बड़ा हादसा हो गया। यहां 5 मंजिला एक इमारत में आग लगने से 73 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। आग शहर के मध्य में स्थित बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे लगी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतकों में बच्चा भी शामिल

अधिकारियों के मुताबिक, आग के असर से इमारत काली पड़ गई है और इससे अभी भी धुआं निकल रहा है। मृतकों में कम से कम एक बच्चा भी शामिल है। इमारत की कुछ खिड़कियों से चादरें और अन्य सामान भी बाहर लटका हुआ था। फिलहाल मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है।

बिना इजाजत रह रहे थे 200 बेघर लोग

जिस मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में आग लगी है, इसमें करीब 200 बेघर लोग बिना इजाजत के रह रहे थे। इतने सारे लोगों के इमारत में एक साथ होने की वजह से राहत-बचाव कार्यों में भी समस्या आ रही है। हालांकि, दमकलकर्मियों ने जद्दोजहद के बाद आग के बड़े हिस्से पर काबू पा लिया। अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts