Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'अनशन खत्म करने को मत कहिए..’19वें दिन भी नहीं झुके सोनम वांगचुक, समर्थकों से की बड़ी अपील

जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन में पहुंच गया है। लगातार उपवास के कारण उनका करीब 9 किलो वजन कम हो चुका है और डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
19वें दिन भी नहीं झुके सोनम वांगचुक, समर्थकों से की बड़ी अपील
सोनम वांगचुक के अनशन 19वें दिन स्वास्थ्य में गिरावट के बावजूद उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अपना अनशन खत्म नहीं करेंगे।

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार के लिए लंबे समय से आवाज उठाने वाले सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार को 19वें दिन में पहुंच गया। लगातार भूखे रहने की वजह से उनकी तबीयत पहले से काफी कमजोर हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य में गिरावट के बावजूद उन्होंने साफ कर दिया है कि फिलहाल वह अपना अनशन खत्म नहीं करेंगे।
उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे उनसे अनशन तोड़ने की गुजारिश न करें। अगर वे सच में उनके आंदोलन का समर्थन करना चाहते हैं, तो 20 जुलाई को होने वाले 'चलो संसद' मार्च में शामिल होकर अपनी आवाज उठाएं।

लगातार गिर रहा है वजन

अनशन शुरू होने के बाद से सोनम वांगचुक का वजन लगातार कम हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उनका वजन करीब 400 ग्राम कम हुआ है। अब तक उनका कुल वजन लगभग 8.9 किलोग्राम घट चुका है। फिलहाल उनका वजन 57.15 किलोग्राम रह गया है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार भूखे रहने की वजह से उनका शरीर कमजोर होता जा रहा है, इसलिए उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नई दिल्ली की यह खबर भी पढ़ें: 8.5 किलो घटा वजन, '2 दिन में हो सकती है मौत'; सोनम वांगचुक को लेकर हाईकोर्ट पहुंची याचिका

बोले- मैं कमजोर हूं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी

देर रात जारी किए गए एक वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने अपनी सेहत की जानकारी दी। उन्होंने कहा, मैं पूरी तरह ठीक नहीं हूं, लेकिन इतनी भी खराब स्थिति में नहीं हूं। शरीर जरूर कमजोर हुआ है, लेकिन मेरा संकल्प पहले की तरह मजबूत है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जो देश में शिक्षा और जनहित के मुद्दों पर बदलाव चाहते हैं।

Twitter Post

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

सोनम वांगचुक की सेहत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रख रही है। ताजा मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार- 

रक्तचाप (BP) : 105/76 mmHg
ब्लड शुगर : 80 mg/dL
ऑक्सीजन स्तर : 97 प्रतिशत

डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल वह पूरी तरह होश में हैं और मानसिक रूप से भी सामान्य हैं। हालांकि, लंबे समय से भोजन नहीं करने की वजह से उनके शरीर में कमजोरी बढ़ती जा रही है। इसी कारण उन्हें 24 घंटे मेडिकल निगरानी में रखा गया है।

डॉक्टर बोले- सरकार बातचीत से निकाले समाधान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनम वांगचुक का इलाज कर रहे डॉ. अशोक लांबा ने बताया कि उनका वजन अब तक 9 किलोग्राम से ज्यादा कम हो चुका है। उन्होंने कहा कि शारीरिक कमजोरी बढ़ रही है, लेकिन मानसिक रूप से वांगचुक पूरी तरह सतर्क हैं।

नई दिल्ली की यह खबर भी पढ़ें:  Who Is Sonam Wangchuk : कौन हैं सोनम वांगचुक और क्यों कर रहे हैं भूख हड़ताल? जानिए पूरा मामला

अनशन खत्म करने की अपील न करें

अपने वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने समर्थकों से भावुक अपील भी की। उन्होंने कहा कि लोग उनसे बार-बार अनशन खत्म करने की बात न करें। उन्होंने कहा अगर आप मेरे साथ खड़े हैं, तो मुझसे अनशन तोड़ने की अपील मत कीजिए। मेरी सबसे बड़ी मदद यही होगी कि आप 20 जुलाई को होने वाले 'चलो संसद' मार्च में शामिल हों।

20 जुलाई को होगा 'चलो संसद' मार्च

सोनम वांगचुक ने देशभर के लोगों से 20 जुलाई को दिल्ली पहुंचकर 'चलो संसद' मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और इसका उद्देश्य सरकार तक लोगों की आवाज पहुंचाना है। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखना हर नागरिक का अधिकार है और इसी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए लोग इस मार्च में शामिल हों।

छात्र संगठन भी आंदोलन में शामिल

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के साथ कई छात्र संगठन भी आंदोलन कर रहे हैं। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन छात्र नेता- नेहा, मनीष और आमीन भी लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इनकी सेहत भी लगातार खराब होती जा रही है।

नई दिल्ली की यह खबर भी पढ़ें: Sonam Wangchuk : सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 Idiots' के साइलेंसर, चिंता जताते हुए की भावुक अपील; शेयर किया VIDEO

जंतर-मंतर पर बढ़ रहा समर्थन

सोनम वांगचुक के समर्थन में हर दिन बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। सामाजिक संगठनों, छात्रों और कई नागरिक समूहों ने उनके आंदोलन का समर्थन किया है। समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर अपनी एकजुटता दिखा रहे हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts