Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 2900 से अधिक फ्लाइट्स रद्द, 4 लोगों की मौत

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 2900 से अधिक फ्लाइट्स रद्द, 4 लोगों की मौत

वाशिंगटन। आर्कटिक की ओर से आने वाली जानलेवा ठंडी हवाओं के कारण अमेरिका के अधिकांश इलाकों का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। बर्फीले तूफान के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में चार लोगों की मौत हो गई। बता दें कि खराब मौसम के कारण सोमवार को 2900 से अधिक फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। साथ ही देश के अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और राष्ट्रीय फुटबॉल लीग (एनएफएल) को भी स्थगित करना पड़ा।

मैरीलैंड के राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी जैक टेलर ने बताया कि रविवार सुबह उत्तरी और पूर्वोत्तर मोंटाना में तापमान -6.7 डिग्री सेल्सियस और -40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कई शहरों में स्कूल बंद: खराब मौसम के कारण शिकागो, पोर्टलैंड, डेनवर, डलास जैसे शहरों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक देश की राजधानी वाशिंगटन डीसी में भारी बर्फबारी की आशंका जताई है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts