MP में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस-मछली की दुकानें, आदेश जारी

भोपाल। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए मध्य प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, मांस-मछली की दुकाने बंद रहेंगी। इस संबंध में नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी कर आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद और नगर परिषद को निर्देश जारी किए हैं।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश के सभी सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। साथ ही राज्यभर की तमाम शराब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। इस दिन राज्य में पूरी तरह से ड्राई डे मनाया जाएगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने अपने सभी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी का भी ऐलान किया है।
[embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1748654367865967072[/embed]
सभी स्कूलों और कॉलेजों में रहेगा अवकाश
इस समय पूरा देश भगवान राम की भक्ति से सराबोर है और रामलला का स्वागत करने के लिए आतुर है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी का ऐलान किया गया है।मध्य प्रदेश में आधे दिन का अवकाश
मध्य प्रदेश में आगामी 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया था। आदेश के अनुसार अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों में 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक, आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
MP में बंद रहेंगी शराब और भांग की दुकानें
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण9प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य में ड्राई-डे घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में शराब और भांग की दुकानें बंद रहेगी।सोने की चरण पादुका पहुंची राम मंदिर
अयोध्या जन्मभूमि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पूजन के लिए एक चरण पादुका लाई गई है। पूजा के लिए इनका इस्तेमाल किया जाएगा, यह वैकल्पिक स्वर्ण चरण पादुका है। राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।पीएम मोदी की देशवासियों से खास अपील
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 को शुभ मुहूर्त निकाला गया है। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे इस दिन अपने-अपने घरों में दीपक जलाएं और रामलला का स्वागत करें।












