Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिहोरा विधायक बरकड़े ने सरकारी अस्पताल बनाने दान कर दी 50 लाख की निजी जमीन

60 से 70 गांवों के बीच में अस्पताल नहीं होने से जाना पड़ता है जबलपुर
सिहोरा विधायक बरकड़े ने सरकारी अस्पताल बनाने दान कर दी 50 लाख की निजी जमीन

जबलपुर/सिहोरा। ऐसे कम ही उदाहरण देखने को मिलेंगे, जब नेताओं ने पद पर पहुंचने के बाद व्यक्तिगत पूंजी से कोई दान किया हो, लेकिन जबलपुर के सिहोरा से आदिवासी विधायक संतोष बरकड़े ने अस्पताल बनाने के लिए अपनी सवा एकड़ जमीन सरकार को दान कर दी। जबकि यह जमीन एक नेशनल हाईवे से लगी हुई थी। बरकड़े एक मध्यम वर्गीय परिवार के सदस्य हैं, लेकिन इस इलाके में इलाज की सुविधा नहीं होने की वजह से उन्होंने अस्पताल के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया।

जबलपुर का पड़रिया गांव आदिवासी बाहुल्य गांव है। यह गांव सुविधाओं के हिसाब से बहुत पिछड़ा हुआ है। गांव के आसपास कोई सरकारी अस्पताल नहीं है और लगभग 60 से 70 गांव इस क्षेत्र में है। सरकारी अस्पताल बनाने के लिए इस क्षेत्र में सरकारी जमीन नहीं थी, जबकि अस्पताल के लिए सरकार की ओर से पैसे मिल गए थे, ऐसी स्थिति में स्थानीय विधायक संतोष बरकड़े ने दरियादिली दिखाते हुए अपनी एक एकड़ से ज्यादा जमीन सरकारी अस्पताल बनाने के लिए दान कर दी। बाजार भाव से इस जमीन की कीमत लगभग 50 लाख रुपए है।

इलाके के लिए बड़ी सुविधा होगा अस्पताल

विधायक संतोष बरकड़े एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार के सदस्य हैं। उनके घर में एक छोटी सी फोटो कॉपी की दुकान है और 8 एकड़ जमीन पर खेती होती है। बरकडे लगातार राजनीति में सक्रिय रहे और उनकी इसी स्वच्छ छवि की वजह से जनता ने उन्हें विधायक बना दिया। विधायक बरकड़े का कहना है कि इस आदिवासी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहद अभाव है और इलाज करवाने के लिए लोगों को दूर का सफर करना पड़ता है, इसलिए 6 बेड का यह अस्पताल इस क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। एक बार अस्पताल बन जाए, फिर इसके उन्नयन की भी कोशिश की जाएगी। इलाके को बड़ी सुविधा मिलेगी।

अस्पताल के लिए फंड आया है। एक बार यदि पैसा लौट जाता तो शायद इस इलाके में फिर दोबारा अस्पताल खुल नहीं पाता। सरकारी जमीन आसपास कहीं नहीं है, ऐसी स्थिति में मुझे यह फैसला लेना पड़ा। काम शुरू हो गया है। - संतोष बरकड़े, विधायक सिहोरा

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts