अन्यखेलजबलपुरमध्य प्रदेश

सीधी की दो बेटियों ने किया कमाल : अंतर्राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में जीते गोल्ड; खेल मंत्री ने दी बधाई

पूर्वी यूरोप के जॉर्जिया में खेले जा रही अंतर्राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में सीधी जिले की दो बेटियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिसमें सीधी जिले की रहने वाली प्रियंका केवट और गीतांजलि त्रिपाठी को भी चुना गया था। जिसमें दोनों ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।

गीतांजलि सीधी से आई भोपाल

गीतांजलि त्रिपाठी आठवीं तक की पढ़ाई सीधी में करने के बाद बाकी की शिक्षा भोपाल में प्राप्‍त की है। पिछले दो वर्षों से एसएसबी में नौकरी कर रही हैं। गीतांजलि के पिता विनोद त्रिपाठी एएसआई अमिलिया बताते हैं कि गीतांजलि आठवीं की पढ़ाई करने के दौरान वुशू सीख रही थी। इसके बाद वह लड़ाई करने के लिए भोपाल चली गई, तब से लगातार अभ्यास करती रही। जार्जिया में स्‍वर्ण पदक जीतीं।

प्रियंका 12 सालों से कर रही प्रैक्टिस

प्रियंका केवट जार्जिया में गोल्ड जीत गया है। प्रियंका के पिता शिवराज केवट एक निजी अस्पताल में काम करते हैं तो वहीं मां निजी स्कूल में काम करती हैं। प्रियंका को पिछले 12 वर्षों से वुशू का कर रही हैं। उसके अभ्यास में उसके घर वालों ने बराबर का साथ दिया, जिसका नतीजा रहा कि वह भारत देश लिए जार्जिया में स्‍वर्ण पदक भारत के नाम किया है। प्रियंका केवट 48 केजी, गीतांजलि त्रिपाठी 56 केजी को लेकर चयन हुआ था।

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

ये भी पढ़ें: पुष्यमित्र भार्गव बने इंदौर के 24वें महापौर, सफाईकर्मियों का किया अभिवादन; CM शिवराज नहीं हुए शामिल

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button