Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के सीधी जिले में दर्दनाक हादसा : ट्रक पलटकर बोलेरो वाहन पर गिरा, 7 लोगों की मौके पर मौत; मृतकों में दो बच्चे शामिल

MP के सीधी जिले में दर्दनाक हादसा : ट्रक पलटकर बोलेरो वाहन पर गिरा, 7 लोगों की मौके पर मौत; मृतकों में दो बच्चे शामिल
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीधी-टिकरी मार्ग पर एक ट्रक पलटकर बोलेरो वाहन पर गिर गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 2 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बोलेरो के उड़े परखच्चे

चश्मदीदों ने बताया बोलेरो सड़क किनारे खड़ी हुई थी। सभी लोग गाड़ी में बैठे थे। इतने में एक हाईवा ट्रक तेज रफ्तार से आया और बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो सवार सभी लोग उसी में दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सीधी जिले के एसपी डॉ. रवींद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना डोल गांव के पास सीधी-टिकरी मार्ग पर सुबह साढ़े 9 से 10 बजे के बीच हुआ।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान राजाराम यादव पिता झरियारी यादव (56), सुखलाल यादव पिता पियारे यादव (55), रोहित यादव पिता राजकुमार यादव (15), मंगल यादव पिता हीरालाल यादव (10), शिव कुमार यादव पिता कुंजल प्रसाद यादव (18), आशीष शुक्ला पिता राम कृष्ण शुक्ला उम्र 25 वर्ष (स्कूटी चालक) के रूप में हुई है। साथ ही एक अन्य व्यक्ति की पहचान की जा रही है जो गाड़ी चला रहा था। वहीं, घायलों के नाम बुद्ध सेन यादव उम्र 42 साल, शिव प्रसाद यादव उम्र 27 साल हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1666701700944601088?t=68t2epOJY5xuDaQsbffNaA&s=08 ये भी पढ़ें- गुना में दर्दनाक हादसा : चांचौड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत; हादसे में 4 लोगों की मौत
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts