
हरियाणा। हरियाणा के रेवाड़ी में शनिवार शाम इंडस्ट्रियल एरिया धारूहेड़ा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 40 कर्मचारी घायल हो गए हैं। बलास्ट होने से आग लग गई और चारो ओर धुआं फैल गया। बलास्ट के बाद पाइपों से निकले कैमिकल से कई कर्मचारियों के शरीर बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें रोहतक रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों के साथ ही कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।
सिविल सर्जन सुरेंद्र यादव ने बताया कि कर्मचारियों को बर्न इंजरी हैं। कुछ को धारूहेड़ा स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। दूसरे अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। रेवाड़ी सिविल अस्पताल में 23 कर्मचारी भर्ती हैं। एक गंभीर मरीज को रोहतक PGI रेफर किया गया है। करीब 40 कर्मचारियों के झुलसने का अनुमान है।
#हरियाणा : #रेवाड़ी के #धारूहेड़ा में स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटा, लगभग 40 लोग झुलसे, एक गंभीर, कई घायलों को रोहतक रेफर किया गया, सिविल सर्जन #डॉ_सुरेंद्र_यादव ने दी घटना की जानकारी, घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना, देखें #VIDEO #Haryana #HaryanaRewari… pic.twitter.com/hxIEobsZvK
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 16, 2024
रोजाना की तरह काम कर रहे थे कर्मचारी
फैक्ट्री में करीब 7 बजे फैक्ट्री में रोजाना की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ। फैक्ट्री में ब्लास्ट की सूचना के बाद कई एंबुलेंस की गाड़ी फैक्ट्री में पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और एक-एक कर झुलसे कर्मचारियों को बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर और अन्य अस्पतालों में ले जाया गया।