PlayBreaking News

Sania Mirza से अलग होने की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने की तीसरी शादी, सना जावेद को बनाया नया हमसफर; दो दिन पहले तलाक पर छलका था सानिया का दर्द

Follow on Google News
Sania Mirza से अलग होने की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने की तीसरी शादी, सना जावेद को बनाया नया हमसफर; दो दिन पहले तलाक पर छलका था सानिया का दर्द
नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। यह शादी ऐसे समय में हुई है जब उनकी सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं। 41 साल के शोएब ने अब 30 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से एक समारोह में शादी की। शोएब मलिक ने खुद शादी की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

शोएब मलिक और उनकी तीसरी पत्नी सना जावेद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की फोटो पोस्ट की। जिसका कैप्शन है, 'अल्हम्दुलिल्लाह, और उन्होंने हमें जोड़े में बनाया।' दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सानिया और शोएब का नहीं हुआ है तलाक !

शोएब की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी। उन्होंने 2010 में भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से दूसरी शादी की। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी के 8 साल बाद 2018 में उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ। शोएब मलिक की पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी ने उन पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी कर ली है। सानिया से शादी के बाद उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिया था। सानिया और शोएब के तलाक के बारे में अब तक कोई खबर सामने नहीं आई है।

सानिया ने स्टोरी शेयर कर दी थी अलग होने की हिंट

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इस ओर इशारा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक मैसेज शेयर किया था। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा - शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपनी मुश्किलें खुद चुनें। जीवन आसान नहीं, ये हमेशा ही मुश्किल भरा रहेगा लेकिन हम मुश्किल को चुन सकते हैं। ध्यान से चुनें।'

उसे जानें दो : सानिया

8 जनवरी को सानिया द्वारा शेयर की गई एक पोस्ट का कैप्शन था - जब कोई चीज आपके दिल की शांति को परेशान करती है, तो उसे जाने दो। इसके साथ ही सानिया ने अपने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक के साथ अपनी तस्वीरें भी हटा दीं थीं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने की अफवाह नवंबर 2022 से सुर्खियां बटोर रही थीं।

शोएब ने बायो से हटा दिया था सानिया का नाम

अफवाह 2023 में फिर से सामने आईं जब शोएब ने अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट किया और उस हिस्से को हटा दिया जिसमें लिखा था - एक सुपरवुमन का पति @mirzasaniar। ये भी पढ़ें - बाबर रोड का बदला नाम ! हिंदू सेना ने साइन बोर्ड पर लगाया अयोध्या मार्ग का स्टीकर, विवाद के बाद हटाया; जानें क्या है पूरा मामला
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts