ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

भोपाल के नए कलेक्टर आशीष सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा- जनता की समस्या रहेगी प्राथमिकता, KBC में शामिल हो चुके हैं आईएएस

भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2010 बैच के आईएएस आशीष सिंह ने गुरुवार को भोपाल कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। तत्कालीन कलेक्टर अविनाश लवानिया ने चार्ज सौंपा। आशीष सिंह ने भोपाल के नवीन कलेक्टर ने प्रभार लेने के बाद बताया कि मेरी प्राथमिकता जनता की समस्याओं पर रहेगी। जितनी भी शिकायतें आएंगी उनका शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा।

अवैध प्लाॅटिंग पर कसा जाएगा शिकंजा

भोपाल शहर में उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर कार्य किया जाएगा। प्रदेश की राजधानी होने के चलते चुनौतियां भी रहेंगी। वहीं भोपाल जिला अधिकतर शहरी होने की वजह से कार्य का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से कार्य चलेगा। शहर से लगे क्षेत्रों में हो रहे अवैध प्लाॅटिंग पर शिकंजा कसा जाएगा और दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

भोपाल के नए कलेक्टर आशीष सिंह केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ।

KBC में शामिल हो चुके हैं कलेक्टर आशीष सिंह

यह पहले भोपाल के आईएएस हैं जो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शामिल हो चुके हैं। हॉट सीट पर बैठकर इन्होंने 12.50 लाख रुपए भी जीते हैं। इंदौर शहर ने जब स्वच्छता की हैट्रिक लगाई थी, तब आशीष सिंह वहां निगम कमिश्नर थे। इसके बाद उन्हें ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के कर्मवीर एपिसोड में हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला था।

ये भी पढ़ें: कौशलेंद्र विक्रम नहीं, आशीष सिंह होंगे भोपाल कलेक्टर, 48 घंटे के भीतर ही सरकार ने बदले आदेश

संबंधित खबरें...

Back to top button