Share Market Today:निफ्टी 261 अंक चढ़कर 24334 पर बंद, सेंसेक्स में 964 अंक की तेजी; बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी

शेयर बाजार में आज तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 964 अंक चढ़कर 78,151 और निफ्टी 24,334 पर बंद हुआ। IT, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी रही जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर Q1 नतीजों से पहले 2.5% उछला।
निफ्टी 261 अंक चढ़कर 24334 पर बंद, सेंसेक्स में 964 अंक की तेजी; बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी
AI Generated Image

शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 964 अंक चढ़कर 78,151 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 261 अंकों की मजबूती के साथ 24,334 पर बंद हुआ। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी IT, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली जिससे प्रमुख सूचकांकों ने दिनभर मजबूती बनाए रखी।

टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1784289645440

ये भी पढ़ें: Swiggy Instamart पर FSSAI का एक्शन! शिकायतों के बाद 9 कारण बताओ नोटिस जारी

/img/116/1784289695575

IT, बैंकिंग और ऑटो शेयरों ने बाजार को दी मजबूती

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन निवेशकों का रुझान IT, बैंकिंग और ऑटो शेयरों की ओर रहा। इन सेक्टरों में मजबूत खरीदारी के चलते बाजार में व्यापक तेजी दर्ज की गई। सकारात्मक निवेश धारणा का असर लगभग सभी प्रमुख सूचकांकों पर दिखाई दिया।

नतीजों से पहले 2.5% चढ़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी Reliance Industries के जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी होने हैं। नतीजों से पहले कंपनी का शेयर करीब 2.5% की तेजी के साथ ₹1,328 पर बंद हुआ। हालांकि पिछले कुछ महीनों में रिलायंस के शेयर पर दबाव बना हुआ था। बीते एक महीने में शेयर लगभग 1%, तीन महीनों में 3.5%, छह महीनों में 6% और पिछले एक वर्ष में करीब 10% तक गिर चुका है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब कंपनी के तिमाही नतीजों और भविष्य के मार्गदर्शन पर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें: OnePlus के करोड़ों यूजर्स को झटका! कभी युवाओं का फेवरेट था OnePlus, अब भारत समेत बड़े बाजारों से विदाई की तैयारी? रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

विदेशी निवेशकों ने जारी रखी बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने गुरुवार को ₹4,206 करोड़ के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,987 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की, जिससे बाजार को मजबूती मिली। अगर पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 7 कारोबारी दिनों में DIIs ने ₹8,791 करोड़ और पिछले 30 दिनों में ₹43,158 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। वहीं इसी अवधि में विदेशी निवेशकों ने लगातार बिकवाली जारी रखते हुए पिछले 7 दिनों में ₹8,743 करोड़ और पिछले 30 दिनों में ₹6,321 करोड़ के शेयर बेचे हैं। घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी ने विदेशी बिकवाली के दबाव को काफी हद तक संतुलित किया जिसके चलते शुक्रवार को बाजार रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद होने में सफल रहा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts