Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शेयर बाजार में सपाट कारोबार!सेंसेक्स 1 अंक चढ़ा, निफ्टी 6 अंक गिरकर 24073 पर बंद; रियल्टी शेयरों में बिकवाली

आज शेयर बाजार में सपाट कारोबार के बीच सेंसेक्स मामूली 1 अंक बढ़कर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 6 अंक गिरकर 24073 पर आ गया। रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव स्पष्ट दिखाई दिया।
सेंसेक्स 1 अंक चढ़ा, निफ्टी 6 अंक गिरकर 24073 पर बंद; रियल्टी शेयरों में बिकवाली
शेयर बाजार में सपाट कारोबार

घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार लगभग सपाट रहा। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स सिर्फ 1 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 6 अंक गिरकर 24,073 के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला जबकि अन्य प्रमुख सेक्टरों में मिला-जुला कारोबार रहा।

रियल्टी सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव

Share Market में आज रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। निवेशकों ने इस सेक्टर में मुनाफावसूली की जबकि अन्य सेक्टर्स में खरीदारी और बिकवाली का संतुलित माहौल बना रहा। इसी वजह से प्रमुख सूचकांक दिनभर सीमित दायरे में कारोबार करते रहे और अंत में लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए।

ये भी पढ़ें: OnePlus के करोड़ों यूजर्स को झटका! कभी युवाओं का फेवरेट था OnePlus, अब भारत समेत बड़े बाजारों से विदाई की तैयारी? रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

घरेलू निवेशकों का भरोसा बरकरार

बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) का भरोसा लगातार बना हुआ है। गुरुवार को DII ने 2,928 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने 740 करोड़ रुपए की बिकवाली की। पिछले सात कारोबारी दिनों की बात करें तो घरेलू निवेशकों ने 9,177 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया है जबकि इसी अवधि में विदेशी निवेशकों ने 1,731 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। पिछले 30 दिनों में DIIs ने 41,028 करोड़ रुपए का निवेश किया है जबकि FIIs की कुल शुद्ध बिकवाली 2,027 करोड़ रुपए रही है। इससे साफ है कि बाजार में घरेलू निवेशकों की खरीदारी विदेशी बिकवाली के असर को काफी हद तक संतुलित कर रही है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

एशियाई शेयर बाजारों में भी गुरुवार को मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.33% की बढ़त के साथ बंद हुआ जिससे निवेशकों का सकारात्मक रुख दिखाई दिया। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स 2.79% फिसल गया जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी तेज गिरावट के साथ बंद हुआ। ग्लोबल बाजारों के इस मिले-जुले रुख का असर भारतीय बाजार पर भी सीमित रूप से देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: अब ट्रेन टिकट बुक करना हुआ आसान! IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, 24 साल बाद बड़ा बदलाव; जानें क्या-क्या बदला

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts