
जबलपुर। बरगी के पास मानेगांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब महाकाल स्टोन क्रशर के रैंप की दीवार ढह गई। इस हादसे में 3 मजदूर दीवार के मलबे में दब गए। हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा करवाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वही मामले की जांच कर रही है।
मलबा ज्यादा होने से हुई दिक्कत
बरगी थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि 45 वर्षीय नारायण कोल, 30 वर्षीय दशरथ वरकडे और 55 वर्षीय गिरधारी लाल दीवार ढहने के बाद मलबे में दब गए थे। इनमें से नारायण कॉल एवं दशरथ बरकड़े की मौके पर ही मौत हो गई। गिरधारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शासकीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मलब इतना अधिक था कि श्रमिकों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
(मुकेश झा की रिपोर्ट)