ग्वालियरमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

यूपी के हाथरस में दर्दनाक हादसा: हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने कांवड़ियों को रौंद दिया। दुर्घटना में 5 कावंड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आगरा रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान एक और की मौत हो गई। वहीं अब मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। आगरा जोन के ADG राजीव कृष्ण के मुताबिक, पुलिस की टीम डंपर चालक की तलाश कर रही है।

ग्वालियर के रहने वाले थे कांवड़िए

हाथरस जिले के सादाबाद थाना इलाके के हाथरस-आगरा मार्ग के बढार चौराहा पर यह हादसा हुआ। जहां पर शनिवार रात करीब 2.30 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने कांवड़ियों के एक जत्थे को रौंद दिया। कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक युवक ने बताया कि, उनके साथी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी लोग ग्वालियर के ही रहने वाले थे। वहीं हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना : घर में मिले एक ही परिवार के 4 शव; पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत

सावन के महीने में चलती हैं कांवड़ यात्राएं

बता दें कि, इस समय सावन का महीना चल रहा है। इस माह में कांवड़ यात्राएं चलती हैं। उत्तर प्रदेश के सभी गंगा घाटों से कांवड़िया गंगा नदी का पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने स्थानों के शिवालयों पर जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के आदेश पुलिस प्रशासन को दे रखे हैं।

ये भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2022: आज से कांवड़ यात्रा शुरू, 400 CCTV कैमरे… 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात; कांवड़ियों की वेशभूषा में करेंगे ड्यूटी

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में सड़क हादसे में हुई 6 कांवरियों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button