क्रिकेटखेल

ड्रग्स से लेकर पॉर्न स्टार से मारपीट तक… स्पिन के बादशाह शेन वॉर्न का कंट्रोवर्सी से था गहरा नाता

वर्ल्ड क्रिकेट ने शुक्रवार को वो खिलाड़ी खो दिया जिसकी उंगलियों में जादू था। शेन वॉर्न ने 19 साल इंटरनेशनल क्रिकेट पर राज किया था। हालांकि, वह अपने प्रदर्शन के साथ साथ विवादों के कारण भी अक्सर चर्चा में रहते थे। विवादों की वजह से उनकी शादी तक टूट गई। आइए आपको बताते हैं उनके करियर के 5 बड़े विवाद

बुकी से लेन-देन का मामला

वॉर्न के करियर का पहला विवाद 1994 में हुआ। उन्हें श्रीलंका दौरे में एक भारतीय बुकी के साथ डील करते पकड़ा गया था। शेन वॉर्न ने बुकी को पिच की स्थिति और मौसम परिस्थिति की जानकारी दी थी।

शेन वॉर्न

ब्रिटिश नर्स को भेजे अश्लील मैसेज

साल 2000 में शेन वॉर्न एक ब्रिटिश नर्स को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपों से घिरे। नर्स ने आरोप लगाया कि शेन वॉर्न ने उन्हें गंदे मैसेज किए। उस समय वॉर्न शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे। शेन वॉर्न ने इन आरोपों को स्वीकारा और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम की उपकप्तानी से हटा दिया गया।

सेक्स स्कैंडल में फंसे वॉर्न

2006 में शेन वॉर्न का नाम एक सेक्स स्कैंडल में भी आया था। एमटीवी प्रेजेंटर कॉरैली इचोल्ट्ज और एम्मा के साथ उनकी न्यूड फोटोज वायरल हो गई थीं। दोनों मॉडल्स के साथ वॉर्न की फोटो एक ब्रिटिश मैगजीन ने छापी थी। शेन वॉर्न और भी कई सेक्स स्कैंडलों में फंसे। उनका नाम कई महिलाओं के साथ जुड़ा।

ब्रिटिश अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले के साथ वॉर्न।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहे

साल 2007 में विवादों से तंग आकर पत्नी ने वॉर्न को तलाक दे दिया। वॉर्न के कई एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध भी थे। उन्होंने 2011 के आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड एलिजाबेथ हर्ले को सबके सामने किस किया था।

पॉर्न स्टार से की मारपीट

सितंबर 2017 में शेन वॉर्न पर एक पॉर्न स्टार से मारपीट का आरोप लगा। वॉर्न पर आरोप लगा कि उन्होंने लंदन के एक नाइट क्लब में पॉर्न स्टार वैलेरी फॉक्स से मारपीट की।

वॉर्न एक चेन स्मोकर थे

वॉर्न को थी शराब और सिगरेट की लत

इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक के पीछे वॉर्न की सिगरेट और शराब की लत को बड़ी वजह माना जा सकता है। वॉर्न एक चेन स्मोकर थे और कई बार उन्हें ग्राउंड पर भी सिगरेट पीते हुए देखा गया था। साथ ही वे ओवर ड्रिंकिंग भी करते थे।

वॉर्न की जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद

साल 2003 वर्ल्ड कप से ठीक पहले शेन वॉर्न ड्रग्स टेस्ट में फेल हुए। शेन वॉर्न पर वजन घटाने के लिए ड्रग्स लेने का आरोप लगा जिसके बाद उनपर बैन लग गया। ये वॉर्न की जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद रहा। इस घटना के बाद वो पूरी टीम के सामने रोए थे।

ये भी पढ़ें- Shane Warne’s Death: दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन, 12 घंटे पहले खुद एक क्रिकेटर की मौत पर जता रहे थे दुख

51 साल की उम्र में चलाते थे Tinder

ट्रिपल एम सिडनी रेडियो होस्ट लॉरेंस मूनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वॉर्न ‘टिंडर’ का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि ‘वह अकेले बिस्तर पर नहीं जाना चाहते हैं’। लॉरेंस ने 2018 में यह खुलासा किया था। स्पिन लीजेंड के साथ एक रात को याद करते हुए उन्होंने कहा था, ‘वार्नी पूरे समय फोन पर रहता था। टिंडर, बीयर, डार्ट्स, जुआ और क्रिकेट, उनकी जिंदगी पांच चीजों पर ही घूमती है।

ये भी पढ़ें- Shane Warne’s Death : शोक में डूबा खेल जगत, सचिन ने कहा- आपको याद करेंगे वॉर्नी, कई दिग्गजों का आया रिएक्शन

 

संबंधित खबरें...

Back to top button