क्रिकेटखेल

Shane Warne’s Death: दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन, 12 घंटे पहले खुद एक क्रिकेटर की मौत पर जता रहे थे दुख

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। शेन वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। कोह सामुई के एक विला में वॉर्न बेहोश पाए गए थे। वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट किया था।

जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ

शेन वॉर्न ने 12 घंटे पहले अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने रोड मॉर्श के निधन पर शोक जताया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वो हमारे खेल के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत से युवा लड़के और लड़कियों को प्रेरित किया था।

ये भी पढ़ें: IPL 2022 : MS धोनी रजनीकांत स्टाइल में बने ड्राइवर; सुपर ओवर में रोकी बीच सड़क पर बस, ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कही ये बात

थाईलैंड की विला में बेसुध मिले थे शेन

जानकारी के मुताबिक, शेन वॉर्न थाईलैंड के एक विला में बेसुध पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शेन वॉर्न के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

शेन वॉर्न के नाम ये रिकॉर्ड

शेन वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे। 1993 से 2005 तक वॉर्न ने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था। वॉर्न मुरलीधरन के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट और वनडे मैचों में मिलाकर 1000 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिए।

वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में किया था डेब्यू

महान स्पिनर शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था। जब वॉर्न रिटायर हुए उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के 3 अन्य खिलाड़ियों ने भी संन्यास लिया था।

ये भी पढ़ें: BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का कॉन्ट्रैक्ट; रहाणे और पुजारा समेत इन दिग्गजों को हुआ नुकसान

विवादों से भरा रहा था वॉर्न का करियर

वॉर्न दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 3000+ रन बनाए, लेकिन कभी शतक नहीं जड़ा। उनका करियर मैदान के बाहर कई बार विवादों से रहा। वह प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के भी दोषी पाए गए थे। उन पर प्रतिबंध भी लगा था। इसके अलावा उन पर सट्टेबाजी के भी कई आरोप लगे थे।

वॉर्न को थी शराब और सिगरेट की लत

इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक के पीछे वॉर्न की सिगरेट और शराब की लत को बड़ी वजह माना जा सकता है। वॉर्न एक चेन स्मोकर थे और कई बार उन्हें ग्राउंड पर भी सिगरेट पीते हुए देखा गया था। साथ ही वे ओवर ड्रिंकिंग भी करते थे।

संबंधित खबरें...

Back to top button