Vlogger के साथ शर्मनाक हरकत, 10 साल के बच्चे ने कर दिया ऐसा कांड, पीड़िता ने सुनाई आपबीती, देखें VIRAL VIDEO

बेंगलुरु में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ शर्मनाक हरकत सामने आई है। इन्फ्लुएंसर नेहा बिसवाल ने आरोप लगाया है कि बीटीएम लेआउट इलाके में सड़क पर चलते समय उसके साथ छेड़छाड़ हुई। घटना उस वक्त हुई जब नेहा काम से घर लौट रही थी और सड़क पर चलते-चलते ब्लॉग रिकॉर्ड कर रही थी। तभी अचानक 10 साल का लड़का साइकिल से उसके पास आया और गलत हरकत की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानें पूरा मामला
यह वीडियो 6 नवंबर को @karnatakaportf नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया था। उन्होंने लिखा- इंस्टाग्राम यूजर @nehabiswal120 एक ब्लॉग बना रही थीं, जब उनके साथ छेड़छाड़ हुई। नेहा ने एक वीडियो के जरिए अपने लाखों फॉलोअर्स को इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से काफी डर गई थीं और उन्होंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था। वह कहती हैं- मैं चलते वक्त वीडियो बना रही थी, पहले ये लड़का मेरी तरफ साइकिल चला रहा था, फिर उसने मुझे देखा, यू-टर्न लिया और मेरी तरफ आने लगा।











