Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Laal Peeli Akhiyaan Song Out : शाहिद कपूर ने 'लाल पीली अंखियां' से लगाई डांस फ्लोर पर आग, कृति सेनन ने लगाए ठुमके; मिनटों में सॉन्ग हुआ वायरल

Laal Peeli Akhiyaan Song Out : शाहिद कपूर ने 'लाल पीली अंखियां' से लगाई डांस फ्लोर पर आग, कृति सेनन ने लगाए ठुमके; मिनटों में सॉन्ग हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के कबीर सिंह, शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार एक्टर की जोड़ी कृति सेनन के साथ दिखाई देने वाली है। दोनों स्टार्स पहली बार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पहला गाना 'लाल पीली अंखियां' रिलीज कर दिया गया है। जिसमें शाहिद और कृति के डांस मूव्स ने गाने को मिनटों में वायरल कर दिया है।

शाहिद और कृति ने फैंस को किया इंप्रेस

बीते दिन यानी 11 जनवरी को गाने की झलक दिखाकर शाहिद ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया था। दोनों की जोड़ी गाने में आग लगा रही है। गाने में शाहिद-कृति के जबर्दस्त डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। शाहिद जहां अपने डांस से फ्लोर पर आग लगा रहे हैं तो वहीं कृति के ठुमके सबको दीवाना बना रहे हैं। गाने में नीली साड़ी में कृति सेनन बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं शाहिद ब्लैक आउटफिट ड्रेस में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

किसने लिखा है गाना

'लाल पीली अंखियां' गाने को रोमी और तनिष्क बागची ने गाया है। वहीं, गाने की म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ही हैं। गाने के बोल नीरज राजवत ने लिखे हैं और इसकी कोरियोग्राफी शेख जैन बाशा ने की है।

शाहिद ने शेयर किया गाना

शाहिद ने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - 'आज हिला दे सारी दुनिया, क्योंकि 'लाल पीली अखियां' अब रिलीज हो गया है।'

मिनटों में वायरल हुआ गाना

गाने को रिलीज हुए केवल 4 घंटे ही हुए हैं और आते ही गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग सॉन्ग की लिस्ट में आ रहा है। गाने पर अब तक 547K व्यूज के साथ 1K लाइक्स भी आ गए हैं और इसके व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें शाहिद एक वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं जिसे एक रोबोट से प्यार हो जाता है, जो कि उसका बनाया हुआ रोबोट होता है। फिल्म में कृति सेनन रोबोट की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन बैनर के तले बनी है। जिसे अमित जोशी और आराधना साह डायरेक्ट कर रहे हैं, इसके साथ ही दोनों ने फिल्म को लिखा भी है। फिल्म को दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने प्रोड्यूस किया है।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाले हैं। ये भी पढ़ें - Annapoorani FIR : भगवान राम को मांसाहारी बताने पर नहीं थम रहा नयनतारा की फिल्म का विवाद, मेकर्स के खिलाफ जबलपुर में भी शिकायत दर्ज
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts