भोपालमध्य प्रदेश

MP की पहली समरस नगर पंचायत बनी ‘शाहगंज’ : निर्विरोध चुने गए 15 पार्षद, CM शिवराज ने दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में एक बार फिर अपील का बड़ा असर देखने को मिला है। बुधनी विधानसभा अंतर्गत शाहगंज नगर परिषद में सभी 15 पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पहली समरस नगर परिषद बनने पर सभी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए

सीएम शिवराज ने कहा, मैं शाहगंज के नागरिकों को हृदय से बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं। यह प्रदेश की ऐसी पहली नगर पंचायत है जहां पूरे 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह पहली समरस नगर पंचायत होगी। ऐसा सामंजस्य, समन्वय व समरसता आमतौर पर दुर्लभ होती है।लेकिन यह शाहगंज की जनता ने करके दिखाया है।

समरसता का संदेश दिया है : सीएम

सीएम ने कहा कि सीहोर जिले की नगर पंचायत शाहगंज के प्रत्येक नागरिक को बधाई देता हूं जिन्होंने मिलकर, बैठकर समरसता का संदेश दिया है। शाहगंज ने जो समन्वय और समरसता का आदर्श प्रस्तुत किया है उसी ढंग से हम विकास और जनकल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आदर्श नगर पंचायत का आदर्श विकास किया जाएगा।

ये पार्षद निर्विरोध चुने गए

शाहगंज नगर परिषद के निर्वाचित पार्षदों में वार्ड-01 से अजय, वार्ड-02 से उषा, वार्ड-03 से हसीब खां, वार्ड-04 से कन्छेदी, वार्ड-05 से लीला, वार्ड-06 से नेहा गौर, वार्ड-07 से पूजा केवट, वार्ड-08 से प्रीती, वार्ड-09 से मीना, वार्ड-10 से प्रभा गौर, वार्ड-11 से सुनिल कुमार, वार्ड-12 से सोनम, वार्ड-13 से त्रिलोक चन्द, वार्ड-14 से चंद्रप्रकाश तथा वार्ड-15 से रतनलाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Political Crisis : केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- अघाड़ी में ये दरार गठबंधन के समय की है

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button