Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल :खेत में मिला लापता युवक का संदिग्ध शव, शरीर पर झुलसने के निशान, हत्या की आशंका

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्हारी से शनिवार से लापता युवक का शव रविवार को खेत में मिला। शव देखकर माना जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। उसका शरीर आग से झुलसा हुआ भी पाया गया। हालांकि मौके पर आग के साक्ष्य नहीं मिले।
Follow on Google News
खेत में मिला लापता युवक का संदिग्ध शव, शरीर पर झुलसने के निशान, हत्या की आशंका
शहडोल। खेत में मिला युवक का शव।

शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्हारी में रविवार को एक 40 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर गंभीर रूप से जलने के निशान पाए गए हैं, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि घटनास्थल पर आग लगने या जलने के कोई भी साक्ष्य नहीं मिले हैं। इस रहस्यमयी स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले को संदेहास्पद मानकर हत्या सहित विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

दूसरी जगह जलाकर शव खेत में फेंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कल्हारी निवासी अरुण कोल (40) पिता वंशपति कोल शनिवार को अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह गांव के ही पास एक खेत में अरुण का शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर झुलसने के गहरे निशान थे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसे किसी अन्य स्थान पर जलाकर शव को खेत में फेंका गया है। सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: शिवपुरी: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, एक युवक का सिर धड़ से अलग; दूसरे ने ग्वालियर में तोड़ा दम

मौत के कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम के बाद 

ग्राम कल्हारी में खेत से युवक का शव बरामद हुआ है। शरीर पर जलने के निशान हैं, लेकिन घटनास्थल पर आग के साक्ष्य नहीं मिले हैं। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिया उल, थाना प्रभारी, ब्यौहारी

ये भी पढ़ें: कैलारस: नगर परिषद उपाध्यक्ष के पति ने गोली मारकर की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर भेजा था माफीनामा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts