UP NEWS : मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी पर 7 होमगार्ड जवानों की मौत, 18 का इलाज जारी, भीषण गर्मी से बिगड़ी थी तबियत

Follow on Google News
UP NEWS : मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी पर 7 होमगार्ड जवानों की मौत, 18 का इलाज जारी, भीषण गर्मी से बिगड़ी थी तबियत
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी पर तैनात 7 होमगार्डों की भीषण गर्मी और लू लगने से मौत हो गई। इसके अलावा 18 अन्य होमगार्ड जवानों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 16 का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सभी होमगार्ड 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के लिए तैनात किए गए थे। वे लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद और वाराणसी समेत कई जिलों से चुनाव ड्यूटी पर आए थे। मृतक होमगार्डों की पहचान अरुण कुमार श्रीवास्तव (50 वर्ष), रामसेवक यादव (52 वर्ष), लालता प्रसाद (54 वर्ष), रामनिवास (56 वर्ष), शिवमंगल सिंह (57 वर्ष), कृष्ण कुमार (48 वर्ष) और जयवीर सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

भीषण गर्मी और लू से बिगड़ी तबियत

बताया जा रहा है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान इन होमगार्डों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ा। इससे उनकी तबियत बिगड़ने लगी। कुछ को चक्कर आने लगे, तो कुछ को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। तबियत बिगड़ने पर इन होमगार्डों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 7 को मृत घोषित कर दिया। वहीं 18 अन्य होमगार्ड जवानों का इलाज शुरू किया गया।

मौत पर जताया दुख

इस घटना पर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने दुख जताया है। मृतक होमगार्डों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही गई है। चुनाव आयोग इस घटना के बाद जिले के अफसरों को गर्मी से बचाव के लिए होमगार्ड जवानों को छायादार जगहों पर तैनात करने और उन्हें पेयजल की पर्याप्त सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ें- कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस : कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, SIT ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर किया था अरेस्ट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts