Stock Market today:सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी 23,000 के करीब बंद

मंगलवार सुबह घरेलू शेयर बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली, जहां निवेशकों का रुझान खरीदारी की ओर रहा। ग्लोबल मार्केट तेजी के साथ खुला, सोमवार की भारी गिरावट के बाद बाजार ने दमदार वापसी की। सूचकांक BSE Sensex और Nifty 50 दोनों ने शुरुआती कारोबार में शानदार बढ़त दर्ज की।
सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी 23,000 के करीब बंद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मंगलवार सुबह से ही बाजार बढत के साथ खुला और Sensex और Nifty 50 दोनों में अच्छी तेजी देखने को मिली। सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग और ऑटो शेयरों में हुई, जिससे बाजार ऊपर चढ़ता गया।

    बैंकिंग और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी

    बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1372 अंकों की तेजी के साथ 74,068 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 400 अंकों की बढ़त के साथ 22,912 पर कारोबार करता नजर आया। इस तेजी में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों ने अहम भूमिका निभाई। निवेशकों ने इन सेक्टर्स में जमकर खरीदारी की, जिससे बाजार का रुख सकारात्मक बना रहा।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया बजट, छात्राओं को साईकिल और महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देगी सरकार

    तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव

    बाजार में उछाल का मुख्य कारण ग्लोबल मार्केट से आए सकारात्मक संकेत रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोजतबा खामेनेई के अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार होने की खबर ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमलों को अस्थायी रूप से रोकने के फैसले से भी बाजार को सहारा मिला। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा। Brent Crude की कीमत 4 प्रतिशत से बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जिससे ऊर्जा बाजार में हलचल बनी रही।

    ये भी पढ़ें: Lifestyle News : दिनेश कार्तिक की पत्नी ने बनारसी साड़ी में शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें, साड़ी से लेकर ब्लाउज हर चीज में दिखी मेचिंग

    रुपए में मजबूती से भी पड़ा असर 

    डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 34 पैसे मजबूत होकर 93.64 पर खुला, जो निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि, इससे पहले के कारोबारी दिन बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, जब सेंसेक्स 1837 अंक टूटकर 72,696 पर बंद हुआ था और निफ्टी भी 602 अंक गिरकर 22,513 पर आ गया था। उस दिन बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली थी।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts