सीहोर के पूर्व भाजपा विधायक मदनलाल त्यागी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के पूर्व भाजपा विधायक मदनलाल त्यागी का सोमवार (17 जून) को निधन हो गया। 75 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सास ली। बता दें कि मदनलाल सीहोर जिले से भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका अंतिम संस्कार सीहोर स्थित इंदिरा नगर मुक्तिधाम पर आज शाम किया जाएगा।
लंबे समय से थे बीमार
साल 1990 में मदनलाल त्यागी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे। बता दें कि वह कई दिनों ने बीमार थे। उनके स्वास्थ्य का हाल जानने 17 दिसंबर 2023 को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी आए थे।











