Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ड्रीम गर्ल की खोज बुजुर्ग को पड़ी भारी, डेटिंग एप पर युवती ने दोस्ती कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

ड्रीम गर्ल की खोज बुजुर्ग को पड़ी भारी, डेटिंग एप पर युवती ने दोस्ती कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर में ड्रीम गर्ल की खोज एक बुजुर्ग को भारी पड़ गई, डेटिंग एप के जरिए एक युवती ने बुजुर्ग के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती समेत तीन युवकों गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला ?

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। जहां पहले तो युवती ने फैक्ट्री इंचार्ज से डेटिंग एप के जरिये दोस्ती की। इसके बाद बुजुर्ग को मिलने बुलाया, इस दौरान युवती के साथियों ने बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बुजुर्ग ने घटना के दिन पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन दूसरे दिन बाद वह पुलिस के पास पंहुचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।

युवती समेत तीन युवक गिरफ्तार

मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती सहित तीन युवको को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वैलेंटाइन डे पर ऑनलाइन दोस्ती और सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर हो रही धोखाधड़ी सहित विभिन्न मामलों को लेकर डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि एक एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस तरह की धोखाधड़ी और इस तरह की वारदात में ना फंस सके और सतर्क और सजक रहे।

पुलिस कर रही लोगों को जागरूक

बता दें इंदौर में डेटिंग एप और युवतियों से दोस्ती करने के मामले में अब ठगी की वारदात सामने आ रही है, डेटिंग एप के जरिये ठगी की वारदात से कई लोग इस जाल में फंस रहे हैं।  इंदौर में भी ऐसे कई मामले सामने आये है। जिसे लेकर पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है।
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts