Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्कूल में अश्लीलता फैला रहे थे टीचर्स, कई वीडियो हुए वायरल, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

स्कूल में अश्लीलता फैला रहे थे टीचर्स, कई वीडियो हुए वायरल, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक और शिक्षिका का स्कूल जैसी पवित्र जगह को कलंकित करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अश्लील हरकतों के कई वीडियो वायरल

दरअसल स्कूल के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इन वीडियो में शिक्षक और शिक्षिका अलग-अलग कपड़ों में तो नजर आए लेकिन हरकतें वही दिखाई दी। वीडियो में दोनों एक कोने से दूसरे कोने में करतूत करते दिखाई दिए। कई बार अन्य महिला शिक्षक के आने से दोनों रुकते, झीझीकते भी नजर आए लेकिन अन्य शिक्षिका के जाने के बाद फिर से अपनी करतूत शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर थाना प्रभारी और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। उन्होंने शिक्षक और शिक्षिका को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं शिक्षा के माहौल और बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

बता दें कि, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार ब्लॉक के अजोलिया खेड़ा ग्राम पंचायत में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेरा का ये वीडियो है। जहां विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी। ये भी पढ़ें- https://peoplesupdate.com/mahakumbh-2025-a-massive-fire-broke-out-in-the-mahakumbh-fair-many-fire-brigade-vehicles-reached/
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts