PlayBreaking News

सौरभ शर्मा के सरेंडर पर सस्पेंस! वकील ने किया Surrender का दावा, लेकिन कोर्ट ने कहा...

Follow on Google News
सौरभ शर्मा के सरेंडर पर सस्पेंस! वकील ने किया Surrender का दावा, लेकिन कोर्ट ने कहा...
भोपाल। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के सरेंडर पर सस्पेंस बना हुआ है। भोपाल के स्पेशल कोर्ट में सरेंडर को लेकर सोमवार दोपहर में करीब तीन घंटे ड्रामा चलता रहा। सौरभ के वकील राकेश पाराशर ने दावा किया है कि उन्होंने सौरभ को स्पेशल कोर्ट में सरेंडर करा दिया है। वहीं लोकायुक्त पुलिस ने इससे इनकार किया है। फिलहाल पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। वहीं कुछ घंटों पहले सौरभ शर्मा के लोकायुक्त कोर्ट में सरेंडर करने की बात सामने आई थी।

सौरभ ने लगाई थी याचिका

बता दें ​कि सौरभ शर्मा ने भोपाल जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था। याचिका खारिज के बाद सौरभ सरेंडर करेगा इसकी संभावनाएं बढ़ गई थी। इधर, सौरभ शर्मा की संपत्तियों को लेकर आयकर विभाग और ईडी ने भी जांच शुरू कर दी है।

लावारिस मिली थी सोने से लदी कार

राजधानी भोपाल में 19 दिसंबर को एक लावारिस गाड़ी से भारी मात्रा में सोना और नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया था। मेंडोरी गांव के कुछ स्थानीय निवासियों ने पुलिस को खाली प्लॉट में खड़ी एक लावारिस क्रिस्टा गाड़ी के बारे में जानकारी दी। गाड़ी में 6 से 7 बैग रखे हुए थे, जिन्हें खोलने पर आयकर विभाग (IT) को सूचना दी गई। IT टीम ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी का कांच तोड़ा और बैगों को बाहर निकाला। इन बैगों में 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए नकद मिले। 27 दिसंबर को ईडी ने सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल, रोहित तिवारी के ठिकानों पर छापे मारे थे। सौरभ के परिजन और दोस्तों के खातों में 4 करोड़ रुपए का बैंक बैलेंस मिला। इसके अलावा 23 करोड़ की संपत्ति भी जांच के दायरे में ED ने ली थी। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर में की गई जांच में 6 करोड़ रुपए की FD की जानकारी भी ईडी के हाथ लगी है। फर्मों और कंपनियों के जरिए किए गए निवेश का खुलासा हुआ है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts