PlayBreaking News

सऊदी अरब ने भारत सहित 14 देशों का वीजा रोका

हज से पहले लगाई पाबंदी, नियम तोड़ने पर 5 साल तक एंट्री बैन होगी
Follow on Google News
सऊदी अरब ने भारत सहित 14 देशों का वीजा रोका

रियाद। सऊदी अरब ने बिना रजिस्ट्रेशन हज में शामिल होने वालों को रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान समेत 14 देशों के वीजा पर रोक लगा दी है। यह रोक अस्थाई है। उमरा, बिजनेस और फैमिली विजिट के लिए मिलने वाले वीजा पर जून महीने के मध्य तक बैन रह सकता है। सऊदी अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों के पास उमरा का वीजा है, वे 13 अप्रैल तक सऊदी अरब पहुंच सकते हैं। इस साल हज यात्रा 4 जून से 9 जून तक रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों से नए नियमों का पालन करने को कहा गया है। अगर कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो अगले पांच साल तक सऊदी अरब में उसकी एंट्री पर रोक लगाई जा सकती है।

इन देशों का भी

पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जार्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथोपिया, ट्यूनीशिया, यमन और मोरक्को।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts