Bihar Politics : संजय झा चुने गए JDU के कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में लिया बड़ा फैसला

Follow on Google News
Bihar Politics : संजय झा चुने गए JDU के कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। बिहार से जनता दल (यूनाइटेड) JDU के राज्य सभा सदस्य संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार में पार्टी के वरिष्ठ नेता झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला पार्टी प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को यहां हुई पार्टी कार्यकारी की बैठक में लिया गया।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘संजय झा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं।'' लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पहली बार हुई JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन 2025 की तैयारी पर चर्चा हुई। झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव खुद नीतीश कुमार ने रखा, जिसे बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

झा बोले- मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद झा ने कहा, ‘‘ हमारे नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं उनका आभारी हूं। नीतीश कुमार ने बिहार को बदल दिया है। बिहार में लोकसभा चुनाव में हमने 40 में से 30 सीटें जीतीं, हमने 243 में से 177 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। झा नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं। उन्होंने बिहार सरकार में जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं। वह फरवरी 2024 में वशिष्ठ नारायण सिंह की मौत के बाद रिक्त हुए स्थान पर निर्विरोध राज्य सभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इस बैठक में नीतीश कुमार के अवाला पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पार्टी महासचिव केसी त्यागी और अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts