PlayBreaking News

Salman Khan के घर फायरिंग मामले में नया ट्विस्ट, क्या है D कंपनी से कनेक्शन... आरोपी विक्की और सागर ने किया हैरान करने वाला दावा

Follow on Google News
Salman Khan के घर फायरिंग मामले में नया ट्विस्ट, क्या है D कंपनी से कनेक्शन... आरोपी विक्की और सागर ने किया हैरान करने वाला दावा
मुंबई। सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को अब डी कंपनी का डर सता रहा है। जेल में बंद विक्की गुप्ता और सागर पाल के घर वालों ने महाराष्ट्र और बिहार सरकार से लिखित तौर पर प्रोटेक्शन की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गों द्वारा विक्की और सागर की हत्या की साजिश रची जा रही है। इसी साल 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी। दोनों हमलावर फिलहाल तलोजा सेंट्रल जेल में बंद हैं।

दोनों शूटर्स के परिजनों ने लिखा पत्र

दोनों शूटर्स के भाइयों ने पत्र लिखकर इस बात का दावा किया है। शूटर विक्की गुप्ता के भाई सोनू गुप्ता और शूटर सागर पाल के भाई राहुल पाल ने सरकार को एक पत्र लिखा है। दोनों ही बिहार के पश्चिमी चंपारण के मझरिया का रहने वाले हैं और इस वक्त मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल में बंद हैं। कहा जा रहा है कि, पत्र लिखने से पहले दोनों आरोपियों के भाइयों ने जेल में उनसे मुलाकात की थी। जहां उन्हें बताया गया कि, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।

सह-आरोपी अनुज थापन जैसे मार दिया जाएगा

महाराष्ट्र और बिहार सरकार को लिखे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि, दोनों आरोपियों का भी वही हश्र होगा जो उनके सह-आरोपी अनुज थापन का हुआ था। अनुज थापन की तरह उन्हें भी मार दिया जाएगा। अनुज की मई में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने जेल में फांसी लगा ली थी।

सलमान पर गैंगस्टर से संबंध होने के आरोप

जेल में बंद आरोपी विक्की गुप्ता के वकील ने भी इस मामले पर कहा कि, "विक्की गुप्ता और सागर पाल ने अपनी जान की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को एक आवेदन दिया है। उनका कहना है कि उन्हें डी कंपनी की ओर से धमकाया जा रहा है। आरोपियों ने अपने परिवार को इस बारे में सूचित कर दिया है।" वकील ने आगे बताया, आरोपियों (विक्की गुप्ता और सागर पाल) का आरोप है कि, पीड़ित (सलमान खान) के एक गैंगस्टर से संबंध हैं। शायद वह आरोपियों को मरवाना चाहता है। हमने उनकी सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार, महाराष्ट्र और बिहार सरकार को पत्र लिखा है।  

सलमान के घर पर हुई थी फायरिंग

14 अप्रैल : दो बाइक सवार हमलावरों ने बांद्रा इलाके में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह करीब 5 बजे गोलीबारी की थी। अपार्टमेंट पर 4 राउंड फायरिंग की गई थी। 15 अप्रैल : मुंबई पुलिस ने फायरिंग करने वाले शूटर्स विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। 26 अप्रैल : मुंबई पुलिस ने पंजाब के जालंधर से हथियार मुहैया करवाने वाले सुभाष चंद्र और तीसरे आरोपी अनुज थापन (32) को गिरफ्तार किया था। 27 अप्रैल : मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में शामिल 6 आरोपियों पर मकोका की धाराएं लगाईं। 1 मई : तीसरा आरोपी अनुज थापन ने लॉक-अप में बेडशीट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। 4 जून : मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके दोनों भाइयों सोहेल और अरबाज के बयान दर्ज किए थे।

गैंगस्टर अनमोल ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया था कि, इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस और उसके भाई अनमोल को वांछित आरोपी घोषित किया गया है। हमले के बाद अनमोल ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस बिश्नोई अभी गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल में बंद है, जबकि ऐसा माना जाता है कि अनमोल बिश्नोई अमेरिका या कनाडा में है।

जून 2022 और मार्च 2023 में भी सलमान को मिली थी धमकी

बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान को बीते कई सालों से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनपर हमले की कोशिश भी की जा चुकी है। ऐसे में एक्टर के घर के बाहर यूं फाइरिंग करने का मामला काफी गंभीर है। मार्च 2023 : लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। जून 2022 : सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें सिद्धू मूसेवाला जैसा ही हाल सलमान का करने की बात लिखी हुई थी।

सलमान के साथ रहते हैं 11 जवान

सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। जिसके तहत सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। उनकी गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। NIA ने कहा था कि, खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने मारने की धमकी दी थी। 1998 के काले हिरण के शिकार घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, लॉरेंस ने उसका ही हवाला देते हुए एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी। ये भी पढ़ें- सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मामला : मुंबई पुलिस ने दर्ज किया नया केस, राजस्थान के बूंदी से एक शख्स गिरफ्तार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts